By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News: बहन के अफेयर से नाराज़ भाई ने बड़ी साजिश को दिया अंजाम, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News: बहन के अफेयर से नाराज़ भाई ने बड़ी साजिश को दिया अंजाम, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार
गाजियाबाद

Ghaziabad News: बहन के अफेयर से नाराज़ भाई ने बड़ी साजिश को दिया अंजाम, मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-20 10:32 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-20
Share
Untitled design 2025 06 20T102956.996
SHARE

Ghaziabad News: लोनी थाना क्षेत्र में युवक अंकुर की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शैंकी उर्फ शिवम को गुरुवार शाम एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जाते समय उसने पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश की और फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर उसके पैर में गोली मारी और दबोच लिया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज़ था आरोपी

Ghaziabad News: पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार शिवम ने बताया कि मृतक अंकुर (23), निवासी गनौली, का उसकी बहन से प्रेम संबंध था। उसने कई बार अंकुर को चेतावनी दी थी लेकिन जब अंकुर नहीं माना तो शिवम ने उसे मारने की साजिश रची। इस साजिश में शिवम के साथ सोनू (निवासी बागपत) और सौरभ (निवासी गनौली) भी शामिल थे।

होटल से लौटते समय किया अपहरण

Ghaziabad News: 7 जून को अंकुर अपने दोस्त अमन के साथ पहलवान होटल से खाना खाकर निकला। रास्ते में सौरभ उसकी स्कूटी पर बैठ गया और ट्रैक्टर खराब होने का बहाना बनाकर उसे मेवला भट्टी की ओर ले गया। उसी दौरान शिवम और सोनू कार से उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचे। मेवला भट्टी नहर के पास स्कूटी रोकते ही सौरभ ने अंकुर को दबोच लिया और उसे कार में डाल दिया गया। अंकुर की स्कूटी झाड़ियों में छिपा दी गई।

नहर किनारे ले जाकर की हत्या

Ghaziabad News: शिवम ने बताया कि वह खुद कार चला रहा था, जबकि सोनू और सौरभ अंकुर को पीछे दबोचे हुए थे। सुनसान स्थान जावली के पास नहर किनारे पहुंचकर तीनों ने अंकुर को कार से बाहर निकाला और शिवम ने पिस्टल से 4-5 गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे पर रखकर कार की पिछली सीट पर रखा गया।

शव को नदी में फेंका, स्कूटी को जलाया

Ghaziabad News: हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गढ़ी कलंजरी में हिंडन नदी के पुल से फेंक दिया। पास के नल पर खून साफ कर कपड़े बदले और कार भी धोई। इसके बाद वे अंकुर की स्कूटी के पास लौटे, उसका पेट्रोल निकालकर स्कूटी पर छिड़क कर आग लगा दी। सोनू ने अपने खून लगे कपड़े भी उसी आग में जला दिए। रातभर इधर-उधर घूमते रहे और सुबह स्कूटी को दूसरी जगह फेंक दिया।

सर्विलांस ने खोला राज

Ghaziabad News: एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जब परिजनों ने अंकुर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो सर्विलांस टीम की मदद से शिवम तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और जली हुई स्कूटी भी बरामद कर ली है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Ghaziabad News: एसीपी प्रियदर्शी ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही अन्य को भी पकड़कर मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।

You Might Also Like

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Khoda Murder Case: खोड़ा कांड के बाद सख्ती तेज! कनावनी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर एक्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साईं उपवन में मिला पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

TAGGED:ACP Alok Priyadarshiangry brotherBrother Shivamdeceased AnkurLoni police stationsensational murdersister's affair
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Bareilly Police Transfer 2026: Major reshuffle in Bareilly Police to strengthen law and order; 46 police personnel receive new postings.
उत्तर प्रदेश

Bareilly Police News: कानून व्यवस्था को धार देने के लिए बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती

Kannu Kannu 2026-06-15
CM Samrat Choudhary News: CM की मौजूदगी में पटना में भव्य परेड, 5000 जवान बने आकर्षण का केंद्र
Gonda MLA Threat News: बृजभूषण परिवार को धमकी, जांच में जुटी पुलिस और एजेंसियां
Somvati Amavasya 2026: अधिकमास के दुर्लभ संयोग में देशभर में श्रद्धा का माहौल, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Patna Coaching Controversy: खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच बोले CM सम्राट चौधरी, बिहार में बंद होंगे सारे कोचिंग सेंटर!
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?