By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : बेपरवाह रही पुलिस…पीड़ित ने खुद दबोचा टप्पेबाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : बेपरवाह रही पुलिस…पीड़ित ने खुद दबोचा टप्पेबाज
गाजियाबाद

Ghaziabad News : बेपरवाह रही पुलिस…पीड़ित ने खुद दबोचा टप्पेबाज

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-17 11:44 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-17
Share
वायनाड लैंडस्लैड को लेकर संसद में संग्राम. 3
SHARE

Ghaziabad News : बाइक सवार ने शख्स को बनाया था मूर्ख

गाजियाबाद के छिजारसी बस अड्डे पर टप्पेबाजी का शिकार हुए एक निजी कंपनी कर्मी संदीप कुमार ने खुद अपने ऊपर हुए अपराध की जांच में मोर्चा संभाल लिया और महीने भर की लगातार निगरानी के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला तब और चौंकाने वाला हो गया जब यह सामने आया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर न तो समय पर एफआईआर दर्ज की और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। पीड़ित को थाने-चौकी के चक्कर काटने पड़े, लेकिन जब किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो उसने खुद आरोपी को पकड़ने का निर्णय लिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

Ghaziabad News : जानें क्या हैं पूरा मामला ?

हापुड़ निवासी और फिलहाल क्रॉसिंग रिपब्लिक के बहरामपुर में रह रहे संदीप कुमार नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 18 मई को छिजारसी बस अड्डे पर हापुड़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार उनके पास आया और बातचीत करने लगा। थोड़ी देर में उसका दूसरा साथी भी पहुंचा। एक व्यक्ति ने खुद को डाक वाहन चालक बताया और हापुड़ छोड़ने की पेशकश की। भरोसा दिलाने के लिए सरकारी गाड़ी का हवाला भी दिया। संदीप उनके साथ चल पड़े लेकिन कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने मोबाइल, डेबिट कार्ड और 5000 रुपये लेकर सरकारी वाहन से चेकिंग का डर दिखाया। बाद में उनके खाते से 27 हजार रुपये भी निकाल लिए। जब संदीप को धोखे का एहसास हुआ, तो वह थाने गए, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टालमटोल किया और उन्हें अलग-अलग थानों के चक्कर कटवाए।

पुलिस की लापरवाही से नाराज़ होकर संदीप ने खुद आरोपियों की तलाश शुरू की। उन्हें शक था कि आरोपी रविवार को घटनास्थल पर वारदात करते हैं। उन्होंने दो रविवार तक खुद जाकर निगरानी की लेकिन आरोपी नहीं मिले। अंततः 8 जून को वह सुबह 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और 7:30 बजे आरोपी उन्हें दिखाई दिए। पहले वह अकेले होने के कारण उन्हें जाने दिया, लेकिन अगली बार अपने ममेरे भाइयों के साथ पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान मिर्जापुर, विजयनगर निवासी जाकिर के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में पांच अन्य वारदातों की बात कबूल की है। पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके फरार साथी की तलाश जारी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि पीड़ित की तहरीर पर अब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-and-the-killer-were-seen-in-white-shirts-was-there-any-code-word-viral-video-increased-the-sensation/

You Might Also Like

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Swami Avdheshanand Giri: गाजियाबाद जेल में बड़ा कार्यक्रम, नवग्रह वाटिका का हुआ उद्घाटन

Ghaziabad Fire News: इंदिरापुरम की हाई-राइज सोसाइटी में भीषण आग, धुएं से दहशत में लोग, रेस्क्यू जारी

Haryanvi Actress Death News: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में निधन, घर से मिला शव

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
‘No Vehicle Day
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ‘No Vehicle Day’ की तैयारी, बढ़ते Pollution और Traffic Crisis के बीच सरकार का बड़ा कदम

Manisha Manisha 2026-05-15
NEET UG Re-Exam 2026: पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द, 7 से 10 दिनों में आएगा नया शेड्यूल
Mouni Roy: क्या टूटने वाली है ‘नागिन’ की शादी? पति से अनबन की खबरों के बीच सुर्खियों में एक्ट्रेस की दौलत
Flying Man Viral Video: ‘लगा अब बच्चों को नहीं देख पाऊंगा…’, जब 50 फीट आसमान में उड़े नन्हे मियां, रोंगटे खड़े कर देगा Viral Video
Operation Prahar: उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार, Cyber Crime और Terror Network पर सख्त वार
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?