Meerut News : मेरठ जिले के देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित बंगलिया वाली गली में रहने वाला युवक जुनैद इन दिनों अपनी दबंगई को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह सड़क पर अवैध पिस्टल से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक खुलेआम हथियार लेकर घूमता है और क्षेत्र में डर का माहौल बना रहा है।
Meerut News : वायरल वीडियो से फैली सनसनी
वायरल वीडियो में जुनैद को सड़क पर पिस्टल से अनार (फ्लैश फायर) छोड़ते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अभी तक मूकदर्शक बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आरोपी इलाके में चरस का कारोबार करता है, जिससे क्षेत्र में छेड़खानी, मारपीट और रंगदारी की घटनाएं आम हो गई हैं। ठेले वालों और आइसक्रीम विक्रेताओं से पैसे छीनने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
Meerut News : बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
इलाके के लोगों ने देहली गेट थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस आरोपी को संरक्षण देती है और शिकायत करने पर कार्रवाई के बजाय उल्टा शिकायतकर्ताओं को ही परेशान किया जाता है। यह भी आरोप है कि जुनैद खुद को चोट पहुंचाकर लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्र में दहशत और नाराजगी का माहौल है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-head-constable-sachin-dahiya-accused-of-corruption-reported-to-the-line-additional-police/



