LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Madhya Pradesh News : SHO बने रिक्शा चालक, साथी पुलिस वाले ने बेचा गन्ने का रस… रेकी कर फिल्मी स्टाइल में आरोपी को पकड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Madhya Pradesh News : SHO बने रिक्शा चालक, साथी पुलिस वाले ने बेचा गन्ने का रस… रेकी कर फिल्मी स्टाइल में आरोपी को पकड़ा
उत्तर प्रदेश

Madhya Pradesh News : SHO बने रिक्शा चालक, साथी पुलिस वाले ने बेचा गन्ने का रस… रेकी कर फिल्मी स्टाइल में आरोपी को पकड़ा

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-10 2:28 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Madhya Pradesh News
Madhya Pradesh News: SHO became rickshaw driver, fellow policeman sold sugarcane juice... After doing recce
SHARE

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस ने दो फरार हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगता। थाना जैतापुर प्रभारी और उनकी टीम ने पंजाब के जालंधर में एक सप्ताह तक भेष बदलकर निगरानी की और आखिरकार दोनों वांछित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान एक पुलिसकर्मी रिक्शा चालक बना तो दूसरा गन्ने का रस बेचता नजर आया। इस अनोखे अंदाज़ में ऑपरेशन को अंजाम देकर खरगोन पुलिस ने अपराधियों को चौंका दिया।

Madhya Pradesh News : कैसे हुई शुरुआत?
दरअसल, 30 मई को खरगोन पुलिस ने दो हथियार तस्करों वीरपाल सिंह और जगविंदर सिंह को अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन उसी रात दोनों आरोपी थाना जैतापुर से फरार हो गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पंजाब पासिंग ट्रक में सवार होकर आगरा-मुंबई हाईवे के रास्ते भाग निकले थे।

Madhya Pradesh News : जालंधर में रचा गया जाल
पुख्ता सुराग मिलने के बाद SIT की टीम जालंधर पहुंची। वहां एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सक्रिय जांच शुरू की, जबकि दूसरी टीम ने भेष बदलकर इलाके में रेकी करना शुरू किया। थाना प्रभारी ने खुद रिक्शा चलाकर संदिग्ध इलाकों में निगरानी की, वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी गन्ने का रस बेचते हुए आसपास के लोगों और गतिविधियों पर नजर रखता रहा। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जगविंदर सिंह की पत्नी गर्भवती है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत अस्पताल और उसके आसपास के रास्तों पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही जगविंदर अपनी पत्नी को लेकर स्टेशन रोड से गुजरा, टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी वीरपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

Madhya Pradesh News : ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए मध्यप्रदेश
दोनों आरोपियों को जालंधर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मध्यप्रदेश लाया गया है। अब उनसे पूछताछ जारी है और पुलिस इस नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/police-news-why-did-dsp-sahab-get-so-angry-he-slapped-a-female-constable-on-the-back/

You Might Also Like

राष्ट्रपति वीरता पदक अजय साहनी को तीसरी बार, मेरठ मुठभेड़ में दिखाया था अदम्य साहस

बरेली पुलिस लाइन ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस पर शपथ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

मेरठ डिलीवरी बॉय पिटाई: 5 मिनट की देरी पर भड़का शख्स, फ्लैट में ले जाकर पीटा

यूपी में छात्रों को 1200 रुपये, निजी स्कूल शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात

झांसी में खंभे पर चढ़कर पोस्टर फाड़ने का VIDEO वायरल, सियासी बवाल

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण पुलिस मुख्यालय
गाजियाबाद

पुलिस मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के साथ मनाया गया

Meena Chauhan By Meena Chauhan 22 घंटे ago
85 साल के चंदर की 250 किलोमीटर कांवड़ यात्रा, उम्र को दी मात, बोले- भोले बाबा का बुलावा था
स्कूल वाहनों को लेकर कासगंज परिवहन विभाग की सख्त चेतावनी, बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
यूपी एलटीसी नियम में राहत: योगी सरकार ने खत्म की 15 दिन की बाध्यता, DA भी 60% हुआ
नवांशहर तीन दोस्त हादसा: गढ़पधाना गांव में दो की मौत, तीसरे का अस्पताल में इलाज जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?