LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Lucknow News : ‘मॉडल चाय वाली’ का कॉलर पकड़ चौकी इंचार्ज ने घसीटा, मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Lucknow News : ‘मॉडल चाय वाली’ का कॉलर पकड़ चौकी इंचार्ज ने घसीटा, मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

Lucknow News : ‘मॉडल चाय वाली’ का कॉलर पकड़ चौकी इंचार्ज ने घसीटा, मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-10 9:56 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Lucknow News
Lucknow News: Police post in-charge dragged 'model tea seller' by her collar, accused of assault, video goes viral
SHARE

Lucknow News : लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक चाय स्टॉल चलाने वाली युवती सिमरन गुप्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुलिसकर्मी युवती को कॉलर पकड़कर घसीटते और उसके स्टाफ से मारपीट करते दिख रहे हैं।

Lucknow News : मॉडल से बनीं ‘मॉडल चाय वाली’
दरअसल, गोरखपुर की रहने वाली सिमरन गुप्ता, लखनऊ के अलीगंज में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पहले मॉडलिंग में सक्रिय रहीं सिमरन ने करियर बदलते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास ‘मॉडल चाय वाली’ नाम से दुकान शुरू की थी। वे अपना कारोबार बढ़ाने के लिए दूसरी दुकान का निर्माण कार्य देख रही थीं। सिमरन का आरोप है कि राम राम बैंक पुलिस चौकी के इंचार्ज आलोक चौधरी, अन्य पुलिसकर्मी अभिषेक यादव, दुर्गेश कुमार और एक महिला सिपाही ने दुकान पर पहुंचकर उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन प्राइवेट गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, लेकिन सिमरन के इनकार पर गालियां दीं और पीटना शुरू कर दिया।

Lucknow News : महिला पुलिसकर्मी ने पकड़ा कॉलर
सिमरन का दावा है कि महिला पुलिसकर्मी ने उनका कॉलर पकड़ा, जब वे नाम जानने की कोशिश कर रही थीं, तो नाम वाला बैज हटा दिया और थप्पड़ मारे। सिमरन ने मदद के लिए 112 और 1090 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मड़ियांव थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी तब तक मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने एक साल पहले दुकान शुरू की थी, जिसके बाद से कुछ पुलिसकर्मी नियमित रूप से वसूली की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो परेशान करना शुरू कर दिया गया। नई दुकान लेने के बाद यह उत्पीड़न और भी बढ़ गया।

Lucknow News : वीडियो के आधार पर जांच के आदेश
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में और कुछ सिविल ड्रेस में लड़की के साथ धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी द्वारा सिमरन को जबरन खींचने का दृश्य भी कैद हुआ है। हालांकि सिविल ड्रेस में दिखने वालों की पुलिस पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मामले पर ADCP नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि हमें सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल पीड़िता की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

You Might Also Like

राष्ट्रपति वीरता पदक अजय साहनी को तीसरी बार, मेरठ मुठभेड़ में दिखाया था अदम्य साहस

बरेली पुलिस लाइन ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस पर शपथ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

मेरठ डिलीवरी बॉय पिटाई: 5 मिनट की देरी पर भड़का शख्स, फ्लैट में ले जाकर पीटा

यूपी में छात्रों को 1200 रुपये, निजी स्कूल शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात

झांसी में खंभे पर चढ़कर पोस्टर फाड़ने का VIDEO वायरल, सियासी बवाल

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
झांसी पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल, खंभे पर चढ़े सपा नेता
उत्तर प्रदेश

झांसी में खंभे पर चढ़कर पोस्टर फाड़ने का VIDEO वायरल, सियासी बवाल

Meena Chauhan By Meena Chauhan 3 दिन ago
पंचकूला क्रेन हादसा: जनरेटर लोड करते वक्त पलटी मशीन, CCTV में कैद हुआ मंजर, 2 हेल्परों की मौत
Today eNewspaper | 13 August 2026 Breaking News & Headlines
गाजियाबाद के पांडव नगर इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू
पटना लड़कियां लापता मामला: खगड़िया स्टेशन से हुईं बरामद, कोर्ट में होगी पेशी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?