LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : खोड़ा में नोएडा की तर्ज पर हुआ सेक्टरों में विभाजन, घरों पर लगने लगे नए पते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : खोड़ा में नोएडा की तर्ज पर हुआ सेक्टरों में विभाजन, घरों पर लगने लगे नए पते
गाजियाबाद

Ghaziabad News : खोड़ा में नोएडा की तर्ज पर हुआ सेक्टरों में विभाजन, घरों पर लगने लगे नए पते

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-10 9:15 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Khoda divided into sectors on the lines of Noida
SHARE

Ghaziabad News : खोड़ा में अब नोएडा की तर्ज पर सेक्टर आधारित एड्रेसिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा नियुक्त एजेंसी ने क्षेत्र का सर्वे पूरा कर लिया है और अब घरों के मुख्य द्वारों पर नए पते चिपकाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य प्रगति विहार से आरंभ हुआ है, जिसे अब सेक्टर-1 नाम दिया गया है। अब तक सेक्टर-1 में 1149 घरों पर नए पते चिपकाए जा चुके हैं। लोग इन पर्चियों को अपनी सुविधा अनुसार स्टील या वुडन प्लेट पर लगवा सकते हैं। इस योजना के तहत खोड़ा को 10 सेक्टरों और 34 मोहल्लों में विभाजित किया गया है। अब क्षेत्र की पहचान वॉर्ड की बजाय सेक्टर के आधार पर होगी।

Ghaziabad News : गली के नाम होंगे मानकीकृत
पहले गलियों के बाहर स्थानीय नाम जैसे “चूने वाली गली” या “कूड़े वाली गली” लिखे होते थे, लेकिन अब हर गली पर मकान संख्या और सेक्टर नंबर के साथ नया बोर्ड लगाया जाएगा। इससे संपूर्ण क्षेत्र का पता और लोकेशन एक समान और व्यवस्थित हो सकेगी। सर्वेक्षण में खोड़ा क्षेत्र में 51,000 हाउसहोल्ड्स चिन्हित किए गए हैं। नगर पालिका का लक्ष्य है कि 15 अगस्त 2025 तक सभी घरों पर हाउस नंबर चिपका दिए जाएं। अभी दो टीमें इस कार्य में लगी हैं, लेकिन जल्द ही इसे बढ़ाकर पांच टीमों द्वारा विभिन्न लोकेशनों पर काम किया जाएगा।

Ghaziabad News : पहले से मौजूद पुरानी प्लेटें बन रहीं भ्रम का कारण
कुछ वर्ष पहले जब वी.के. सिंह सांसद थे, तब भी पते देने की प्रक्रिया शुरू हुई थी और इसके लिए लोगों से शुल्क लिया गया था। उन दिनों जो प्लेटें लगाई गई थीं, वे अब भी कुछ घरों पर मौजूद हैं। अब नई योजना के तहत जब नए नंबर लगाए जा रहे हैं, तो कई घरों पर दो-दो हाउस नंबर दिख रहे हैं, जिससे लोगों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। अनुमान है कि करीब 200 घरों पर यह स्थिति देखी गई है।

इसको लेकर नगर पालिका परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह नई योजना पूरी तरह निशुल्क है और नागरिकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। साथ ही, हर घर को नए पते की एक प्रति भी उपलब्ध कराई जा रही है।

You Might Also Like

नंदग्राम में एसीपी ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Ghaziabad News में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की मिली सराहना

Ghaziabad Police ने जयपुरिया मॉल मारपीट मामले में शुरू की सख्त कार्रवाई

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Samadhan Diwas
उत्तर प्रदेश

Samadhan Diwas में डीएम का सख्त संदेश, Samadhan Diwas में नहीं होगी लापरवाही

Meena Chauhan By Meena Chauhan 6 दिन ago
Snake Bite Jhansi: बेड पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा
Punjab Voter List Revision के पहले चरण में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Meerut Crime: मां और प्रेमी पर मासूम की हत्या का आरोप
Panipat News: PIET वाइस चेयरमैन को मिली 7 करोड़ की धमकी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?