Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में हुई महिला के साथ मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं एक अन्य महिला के साथ अत्यधिक मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता ने जिन महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाया है, उनमें से एक भाजपा विधायक तेजपाल सिंह नागर की बेटी प्रियंका नागर है।
Greater Noida News : कार टक्कर से शुरू हुआ था विवाद
घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र की पूर्वांचल हाईट्स सोसाइटी का है। पीड़िता के पति अतुल कुमार गुप्ता, जो सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटी जब मार्केट से लौट रही थीं, तब रास्ते में दो महिलाओं ने उनकी गाड़ी को रोक कर कार टक्कर का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में बहस हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि कुछ देर बाद प्रियंका नागर और अन्य तीन महिलाएं पीड़िता के फ्लैट में घुस आईं और मां-बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और बाल खींचकर मारपीट की। इस हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। यह पूरी घटना सोसाइटी के सीसीटीवी और मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Greater Noida News : विधायक तेजपाल नागर ने बेटी को बताया निर्दोष
विवाद पर सफाई देते हुए दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि मेरी बेटी का इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ बीच-बचाव करने गई थी। मामला कार की टक्कर से जुड़ा था और मेरी बेटी तो बाद में मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना के चलते उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रियंका नागर का मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ, क्योंकि वह झगड़े में शामिल नहीं थी।
Greater Noida News : पुलिस ने दर्ज किया केस
इस मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि घटना में प्रथम पक्ष की महिला के सिर में चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिलाओं की भूमिका की जांच की जा रही है। यह मामला कार की मामूली टक्कर से शुरू होकर घरेलू हिंसा तक पहुंच गया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-huge-fire-breaks-out-in-pnb-atm-people-informed-the-fire-brigade-after-seeing-the-flames/



