By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : मांस से भरे ट्रक में आगजनी कर फंसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, 100 के खिलाफ FIR दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : मांस से भरे ट्रक में आगजनी कर फंसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, 100 के खिलाफ FIR दर्ज
गाजियाबाद

Ghaziabad News : मांस से भरे ट्रक में आगजनी कर फंसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, 100 के खिलाफ FIR दर्ज

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-05 9:37 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-05
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Hindu organization workers caught after setting fire to a truck full of meat, FIR against 100
SHARE

Ghaziabad News : 4 जून को भोजपुर क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक को गोवंश मांस का आरोप लगाते हुए आग के हवाले कर दिया। ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मामले को लेकर करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी और विरोध प्रदर्शन चला, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Ghaziabad News : गौवंश के अवशेष मिलने की मिली थी सूचना
भोजपुर थाना प्रभारी शीलचंद द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि भोजपुर-पिलखुवा मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रक में गौवंश के अवशेष ले जाए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 80-100 लोग ट्रक को घेरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक में आग लगाने के साथ-साथ सड़क किनारे उपलों में भी आगजनी की, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ट्रक मेरठ नंबर का था और हापुड़ से पंजाब की ओर जा रहा था। आरोप है कि ट्रक में गोवंश का मांस ले जाया जा रहा था।

बजरंग दल के जिला संयोजक मधुर नेहरा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोवंश मांस से भरा ट्रक पिलखुवा की ओर से आ रहा है। कार्यकर्ताओं ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर ट्रक को पकड़ा। घटना के दौरान ट्रक चालक और क्लीनर के साथ मारपीट की गई, जिन्हें पुलिस ने मौके से सुरक्षित हटाया। आगजनी के बाद दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। पुलिस ने जेसीबी से आग बुझाने की कोशिश की।

Ghaziabad News : पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पहली एफआईआर मांस से भरे ट्रक और उसके चालक के खिलाफ, जबकि दूसरी ट्रक में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई है। जांच के लिए ट्रक से मीट के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लैब भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-chaos-in-the-district-before-bakrid-hindu-organizations-set-fire-to-a-truck-full-of-meat-in-front-of-the-police/

You Might Also Like

Delhi NCR Pickle Factory: गाजियाबाद में भैंसों के तबेले में बन रहा था अचार, छापेमारी में 3400 किलो सड़ा माल नष्ट, Delhi NCR Pickle Factory पर बड़ा खुलासा

Khoda Murder Case: खोड़ा कांड के बाद सख्ती तेज! कनावनी में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर एक्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साईं उपवन में मिला पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Students arriving at examination centres during NEET Re-Exam Uttarakhand as authorities provide free transport
उत्तराखंड

NEET Re-Exam Uttarakhand: 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सरकार ने की फ्री बस सेवा और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Manisha Manisha 2026-06-20
Bihar Krishi Input Grant: बिहार में 3.96 लाख किसानों को ₹200 करोड़ से अधिक अनुदान
Telegram Ban Case: टेलीग्राम पर रोक से छिड़ी कानूनी बहस, कोर्ट पहुंचा मामला, जानिए भारत में App Ban Rules क्या कहते हैं?
Kishau Dam Project: 17 गांवों के 5000 लोगों की पुकार, “देश की प्यास बुझाएंगे, लेकिन हमारा पुनर्वास दर्द की कहानी न बने”
IND vs AFG 2nd ODI: गिल ने छोड़ी ओपनिंग, जायसवाल नहीं भुना सके मौका, लखनऊ ODI में बड़ा प्रयोग
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?