LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : रोज़ 8 हजार कमाई का दिया लालच और साइबर ठग ने हड़प लिए 6.65 लाख रुपये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : रोज़ 8 हजार कमाई का दिया लालच और साइबर ठग ने हड़प लिए 6.65 लाख रुपये
गाजियाबाद

Ghaziabad News : रोज़ 8 हजार कमाई का दिया लालच और साइबर ठग ने हड़प लिए 6.65 लाख रुपये

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-04 11:33 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
SHARE

Ghaziabad News : स्क्रीनशॉट टास्क के नाम पर ठग ने शख्स को बनाया बेवकूफ

क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक चौंकाने वाला साइबर अपराध सामने आया है, जिसमें घर बैठे रोजाना 8 हजार रुपये कमाने का लालच देकर एक युवक से कुल 6.65 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने पहले छोटी रकम निवेश करवाकर पैसे वापस किए और उसके बाद धीरे-धीरे बड़ी धनराशि ट्रांसफर करवाकर युवक को झांसे में ले लिया। पीड़ित की पहचान अंकित अग्रवाल के रूप में हुई है, जिन्होंने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Ghaziabad News : जाने क्या हैं पूरी खबर ?

अंकित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल को उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें मोबाइल पर घर बैठे काम करने और प्रतिदिन 2 हजार से 8 हजार रुपये कमाने का दावा किया गया था। जब उन्होंने मैसेज भेजने वालों से संपर्क किया, तो बताया गया कि उन्हें कुछ नामी कंपनियों के प्रमोशनल कार्य जैसे वेबसाइट स्क्रीनशॉट भेजने जैसे टास्क करने होंगे। शुरुआत में अंकित से 150 रुपये और फिर 1000 रुपये निवेश कराए गए, और बदले में 1400 रुपये लौटाकर उनका भरोसा जीता गया। इसके बाद 15,000 रुपये लगाने पर वेबसाइट के वर्चुअल अकाउंट में 23,000 रुपये दिखाए गए, लेकिन राशि ट्रांसफर करने के लिए 50,000 रुपये का नया टास्क पूरा करने को कहा गया।

अंकित ने लालच में आकर 50,000 रुपये और ट्रांसफर किए, लेकिन फिर बताया गया कि टास्क गलत हुआ है और उनका बैलेंस शून्य कर दिया गया। इसी तरह उन्हें बार-बार अलग-अलग बहानों से पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया और आखिरकार उनसे कुल 6.65 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जब ठगी का अहसास हुआ, तो पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू कर दी है। यह मामला एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि घर बैठे जल्दी कमाई के झांसे में न पड़ें और अनजान नंबरों या वेबसाइट से सतर्क रहें।

यह भी पढ़े-

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-married-two-years-ago-married-woman-commits-suicide-by-drinking-acid/

You Might Also Like

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: रक्षाबंधन चेकिंग के दौरान भागते बदमाशों पर फायरिंग, एक घायल

गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ऑपरेशन डिकॉय के तहत महिला सुरक्षा अभियान तेज

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?