By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : राजनगर एक्सटेंशन में सनसनीखेज वारदात, विवाद के बीच युवक की गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : राजनगर एक्सटेंशन में सनसनीखेज वारदात, विवाद के बीच युवक की गई जान
गाजियाबाद

Ghaziabad News : राजनगर एक्सटेंशन में सनसनीखेज वारदात, विवाद के बीच युवक की गई जान

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-06-02 10:05 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-06-02
Share
sdSdasdew
SHARE

Ghaziabad News : होटल लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रविवार रात को हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यह वारदात क्लासिक रेसिडेंसी सोसायटी के पास उस समय हुई जब राहुल डागर नामक युवक अपने बहनोई के साथ खड़ा था। अचानक तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें राहुल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने आए उसके भतीजे आशीष को भी गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा हमलावरों की तलाश जारी है।

Ghaziabad News :  क्या हैं पूरा मामला ?

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना एक होटल के लेनदेन से जुड़े विवाद का परिणाम है। मृतक राहुल डागर, उसका बहनोई अविनाश सिरोही, मनीष चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, सचिन शर्मा और रितेश बिंदल सभी हल्द्वानी स्थित शिवा पैलेस होटल में साझेदार हैं। इस होटल से संबंधित पैसों के लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार रात करीब नौ बजे राहुल डागर अपने बहनोई के साथ क्लासिक रेसिडेंसी के पास खड़ा था, तभी एक कार में सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने राहुल पर हमला कर दिया। गोली राहुल की छाती में लगकर अंदर ही फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। उसे यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के दौरान राहुल को बचाने आए उसके भतीजे आशीष को भी गोली लगी जो उसके पैर में लगी। आशीष को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना से एक दिन पहले शनिवार को रितेश बिंदल ने नंदग्राम थाने में राहुल डागर और अविनाश सिरोही के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। रितेश ने आरोप लगाया था कि उसने राहुल और अविनाश से 11.60 लाख रुपये लिए थे और 12.5 लाख रुपये वापस कर भी दिए, फिर भी वे उससे जबरदस्ती पैसे मांग रहे थे और परिवार को धमकाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

You Might Also Like

Ghaziabad Encounter News: कैश वैन लूट मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Ghaziabad SP leader News: 50 साल छोटे उम्र की लड़की से निकाह कर फंसे सपा नेता, घर में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Swami Avdheshanand Giri: गाजियाबाद जेल में बड़ा कार्यक्रम, नवग्रह वाटिका का हुआ उद्घाटन

Ghaziabad Fire News: इंदिरापुरम की हाई-राइज सोसाइटी में भीषण आग, धुएं से दहशत में लोग, रेस्क्यू जारी

Haryanvi Actress Death News: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का गाजियाबाद में संदिग्ध हालात में निधन, घर से मिला शव

TAGGED:Ghaziabad News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Somnath Amrit Parv 2026
राष्ट्रीय

Somnath Amrit Parv 2026: 11 तीर्थों के जल से होगा पहला कुंभाभिषेक, 75वें अमृत पर्व पर इतिहास रचेगा सोमनाथ मंदिर

Manisha Manisha 2026-05-11
West Bengal BJP Government: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत 21 राज्यों के CM होंगे शामिल
Bhagwant Mann Shukrana Yatra: ‘शुक्राना यात्रा’ का तीसरा दिन, भगवंत मान का सियासी वार, बोले- पंजाब में नहीं चलेगी नफरत की राजनीति
Modi Foreign Tour: पीएम मोदी के 5 देशों के दौरे की शुरुआत, UAE में ऊर्जा सुरक्षा पर होंगे बड़े समझौते
Liquor Consumption: तमिलनाडु में कितने लोग पीते हैं शराब? सीएम विजय के फैसले के बाद चर्चा में आए चौंकाने वाले आंकड़े
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?