LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : दिनदहाड़े एचआईजी कॉलोनी में पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : दिनदहाड़े एचआईजी कॉलोनी में पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
गाजियाबाद

Ghaziabad News : दिनदहाड़े एचआईजी कॉलोनी में पांच लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-28 10:59 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Rs 5 lakh stolen in broad daylight in HIG colony
SHARE

Ghaziabad News : गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के बृज विहार स्थित एचआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मकान संख्या 64 में पीछे का दरवाजा तोड़कर दो अज्ञात चोर करीब पांच लाख रुपये की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पूरी घटना 24 मई की दोपहर लगभग तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Ghaziabad News : किरायेदार के घर में हुई चोरी
चोरी की शिकार महिला प्रियंका जैन, जो मूल रूप से दिल्ली के सूर्या निकेतन की निवासी हैं, बृज विहार के एचआईजी फ्लैट में किराए पर अकेली रहती हैं। घटना के दिन वह अपनी मां के घर गई हुई थीं। शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने देखा कि बालकनी की ओर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर पहुंचने पर अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और नकदी व जेवरात गायब थे। प्रियंका जैन के अनुसार, अलमारी से 50 हजार रुपये नकद और करीब 4.5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें शाम 4:45 बजे दो संदिग्ध युवक फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ghaziabad News : चोरों ने पीछे से दीवार फांदकर दिया वारदात को अंजाम
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर के बाहर की क्यारी में एक गमला टूटा मिला और दीवार पर मिट्टी के निशान पाए गए। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और मुख्य दरवाजा बंद मिलने पर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में गश्त और निगरानी को भी बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-sdm-accused-of-threatening-elderly-man-troubled-by-land-mafia-sits-on-dharna/

You Might Also Like

नंदग्राम में एसीपी ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Ghaziabad News में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की मिली सराहना

Ghaziabad Police ने जयपुरिया मॉल मारपीट मामले में शुरू की सख्त कार्रवाई

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Bareilly Development Authority
उत्तर प्रदेश

Bareilly Development Authority: रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली का हुआ निरीक्षण

Meena Chauhan By Meena Chauhan 2 दिन ago
Bareilly HPV Vaccine का नियमित टीकाकरण में हुआ शामिल
Ghaziabad Police ने जयपुरिया मॉल मारपीट मामले में शुरू की सख्त कार्रवाई
Ghaziabad News में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की मिली सराहना
Meerut News: सेंटल्यूक्स उपकेंद्र में आयोजित हुआ विशेष सुरक्षा प्रशिक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?