Meerut News : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरठ में एक अनोखा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ऐसा प्लांट तैयार कर रही है, जिससे कूड़े से सोना बनाया जा सकेगा। मंत्री के इस बयान को लेकर सियासी हलकों में हलचल मच गई है। धर्मपाल सिंह, जो कि योगी सरकार में पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री हैं, मेरठ में विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद जब पत्रकारों ने शहर में फैली कूड़ा समस्या को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि हम ऐसा प्लांट लगाने जा रहे हैं जिसमें कूड़े को मशीनों की मदद से साफ किया जाएगा और उससे खाद तैयार की जाएगी। यह खाद बिकेगी, जिससे होने वाली कमाई को विकास कार्यों में लगाया जाएगा। इसीलिए हम कह रहे हैं कि कूड़े से सोना बनाया जाएगा।
Meerut News : सपा नेता ने भेजा ‘कूड़े के पहाड़’ पर आने का निमंत्रण
कैबिनेट मंत्री के इस बयान पर समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबर चौहान ने धर्मपाल सिंह को लोहिया नगर स्थित कूड़े के पहाड़ पर आने का लिखित निमंत्रण भेजा है। चौहान ने पत्र में लिखा कि मेरठ में लाखों टन कूड़ा वर्षों से जमा है। यदि मंत्री जी वास्तव में कूड़े से सोना बना सकते हैं, तो कृपया लोहिया नगर आकर जनता को इस समस्या से मुक्ति दिलाएं।
Meerut News : मेरठ में कूड़ा बना बड़ी समस्या
आपको बता दें कि शहर में कचरा निस्तारण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में फैला कूड़ा न सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरा है, बल्कि यह स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। नगर निगम के कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-shoaib-who-made-rotis-by-spitting-on-them-was-arrested/



