LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News : कौशांबी SHO की घेराबंदी में दबोचा गया लैपटॉप चोरी करने वाला गैंग, पटना भेजते थे डिवाइस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News : कौशांबी SHO की घेराबंदी में दबोचा गया लैपटॉप चोरी करने वाला गैंग, पटना भेजते थे डिवाइस
गाजियाबाद

Ghaziabad News : कौशांबी SHO की घेराबंदी में दबोचा गया लैपटॉप चोरी करने वाला गैंग, पटना भेजते थे डिवाइस

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-24 9:34 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Laptop theft gang nabbed during Kaushambi SHO's siege, used to send devices to Patna
SHARE

Ghaziabad News : एनसीआर में सक्रिय एक शातिर लैपटॉप चोरी गैंग का खुलासा हुआ है। कौशांबी थाना प्रभारी (SHO) अजय कुमार शर्मा की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कारों के शीशे केमिकल से तोड़कर लैपटॉप और मोबाइल चोरी करते थे। पुलिस द्नारा पूछताछ किए जाने पर पता चला कि ये गैंग पिछले 6 महीनों में 250 से ज्यादा लैपटॉप चोरी कर बिहार के पटना भेजे गए हैं।

Ghaziabad News : कैसे करते थे चोरी?
पुलिस के अनुसार, आरोपी खास तरह के केमिकल का इस्तेमाल कर कार के शीशे को पिघलाते थे, जिससे बिना आवाज़ के शीशा गिर जाता था। वे ऑटो को कार से सटाकर खड़ा करते ताकि कोई देख न सके, फिर बैग उठाकर फरार हो जाते। चोरी के बाद वे खाली बैग कार में ही छोड़ देते थे, जिससे शक कम हो।

Ghaziabad News : दिल्ली बॉर्डर पर घेराबंदी कर दबोचा
मामले में जानकारी देते हुए ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार कारों से लैपटॉप चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस टीम को सादा कपड़ों में तैनात किया गया। शुक्रवार को SHO अजय शर्मा आनंद विहार बॉर्डर पर खुद निगरानी पर थे, तभी एक युवक ने बताया कि उसकी कार से लैपटॉप बैग चोरी हो गया है और चोर ऑटो से भाग निकले हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो का पीछा किया और दिल्ली बॉर्डर पर घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। मौके से चोरी के 5 लैपटॉप बरामद किए गए।

इसी ऑटो में लैपटॉप चोरी करके भागा था रियाज।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रियाज खान, पुत्र मेहंदी हसन, निवासी खजूरी खास, शोएब, निवासी गाजीपुर, दिल्ली के रुप में हुई है। दोनों ने कबूला कि वे चोरी किए गए लैपटॉप को नोएडा स्थित प्रवीण नामक दुकानदार को 4,000 रुपये में बेच देते थे। मोबाइल के उन्हें 6,000 रुपये तक मिलते थे। प्रवीण इन डिवाइसेज को ‘ऑन डिमांड’ चोरी कराकर पटना भेजता था। पुलिस अब प्रवीण की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की पूछताछ में रियाज ने बताया कि वह पिछले 7 महीनों से लगातार चोरी कर रहा है और अब तक 250 से 300 लैपटॉप चोरी कर चुका है। उसका साथी शोएब पहले से ही इस काम में सक्रिय था। वे कई बार कार के लॉक तोड़कर भी बैग निकाल चुके हैं। SHO अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आगे की पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े…

https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-robber-arrested-after-encounter-in-shalimar-garden-looted-chain-recovered/

You Might Also Like

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: रक्षाबंधन चेकिंग के दौरान भागते बदमाशों पर फायरिंग, एक घायल

गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ऑपरेशन डिकॉय के तहत महिला सुरक्षा अभियान तेज

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?