Lokhitkranti

Ghaziabad News : क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 32 लाख की स्मैक के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और थाना लोनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए झारखंड से स्मैक की तस्करी कर ला रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 320 ग्राम स्मैक के साथ निठौरा अंडरपास, थाना लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब32 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद कुमार डांगी (उम्र 19 वर्ष, निवासी जिला चतरा, झारखंड) और अमित वर्मा (उम्र 24 वर्ष, मूल निवासी झांसी, वर्तमान में ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर पहले भी गाजियाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Ghaziabad News : कैसे करते थे तस्करी?
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विनोद कुमार डांगी ने बताया कि वह झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला है और शुरुआत में खेती-बाड़ी व मजदूरी करता था। आर्थिक तंगी के कारण वह स्मैक तस्कर सुनील मुंडा के संपर्क में आया और स्मैक की तस्करी झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर तक करने लगा। वह डिमांड के मुताबिक तस्करी करता था और हर ट्रिप में उसे ₹15,000 से ₹20,000 की आमदनी होती थी।

दूसरा आरोपी अमित वर्मा, मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। उसने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद वह गाजियाबाद शिफ्ट हुआ और यहीं उसकी मुलाकात दिल्ली के शाहदरा निवासी सोनू उर्फ सलीम से हुई जो खुद स्मैक की तस्करी करता था। धीरे-धीरे अमित ने भी इस धंधे में कदम रखा और फिर विनोद कुमार के संपर्क में आ गया। दोनों ने बाद में तस्करी का अपना नेटवर्क बना लिया और स्वतंत्र रूप से काम शुरू कर दिया।

Ghaziabad News : बस-ट्रेन से करते थे सफर
आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बस और ट्रेनों से लगातार मार्ग बदलते रहते थे ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें। डिलीवरी देने से पहले ही स्थान और समय तय कर लिया जाता था। डिलीवरी के समय तक वे किसी से फोन पर संपर्क नहीं करते थे। दोनों ने यह स्वीकार किया कि कम समय में ज्यादा मुनाफा होने के कारण वे इस खतरनाक काम में लिप्त हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने कई अन्य तस्करों के बारे में अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर अलग-अलग टीमों को गठित कर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
40°C
Clear sky
4.2 m/s
22%
751 mmHg
15:00
40°C
16:00
41°C
17:00
40°C
18:00
40°C
19:00
36°C
20:00
33°C
21:00
32°C
22:00
31°C
23:00
30°C
00:00
29°C
01:00
29°C
02:00
28°C
03:00
28°C
04:00
27°C
05:00
26°C
06:00
26°C
07:00
26°C
08:00
28°C
09:00
30°C
10:00
33°C
11:00
35°C
12:00
37°C
13:00
39°C
14:00
39°C
15:00
40°C
16:00
40°C
17:00
39°C
18:00
37°C
19:00
35°C
20:00
33°C
21:00
32°C
22:00
32°C
23:00
31°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून