Noida News : नोएडा पुलिस ने कबाड़ व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर धर्मकांटों के आसपास सक्रिय रहकर व्यापारियों से तमंचे के बल पर जबरन वसूली करने का आरोप है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Noida News : कैसे करते थे वसूली ?
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से जबरन रकम वसूलते थे। खासतौर पर बाहरी इलाकों से गत्ता तुलवाने आने वाले कारोबारियों को निशाना बनाया जाता था। रोजाना 60 से 70 हजार रुपये तक की वसूली की जाती थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ऋषभ भाटी, सौरभ और सलमान के रुप में हुई है। तीनों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। इन्हें खानपुर गांव के पास बंद पड़ी आम्रपाली कंपनी के नजदीक से पकड़ा गया।
Noida News : व्यापारी की शिकायत से खुला मामला
शिकायतकर्ता व्यापारी ने बताया कि वह जब गत्ता तुलवाने के लिए धर्मकांटा पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उनसे जबरन पैसे मांगे। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी शिकायत के आधार पर कासना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पहचान दीपक, कपिल, प्रिंस, सागर, अरविंद और आकिब के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि ये आरोपी धर्मकांटों के आसपास अवैध वसूली के लिए सक्रिय रहते थे।
कासना थाना प्रभारी ने मामले में जानकारी देते हुए गैंग द्वारा व्यापारियों से जबरन वसूली की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-three-arrested-for-duping-people-in-the-name-of-massage-service-female-partner/



