Lokhitkranti

Ghaziabad News : धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सरकार के मंत्री समेत डीएम दीपक मीणा ने दी श्रद्धांजलि

Ghaziabad News

Ghaziabad News : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे गाजियाबाद जिले में हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोजित हुआ।

डॉ भीमराम अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते डीएम दीपक मीणा - Dainik Bhaskar

Ghaziabad News : जिलाधिकारी ने किया चित्र पर माल्यार्पण
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के तहत जिले भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि बाबा साहेब के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सके। डीएम मीणा ने कहा, “डॉ. अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक, शिक्षाविद और मानवतावादी भी थे। उन्होंने सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया, विशेष रूप से महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका योगदान अतुलनीय है।”उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब एक दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने 9 भाषाओं का ज्ञान अर्जित किया और उच्च शिक्षा में कई डिग्रियाँ प्राप्त कीं। “आज उनकी विचारधारा भारत को सही दिशा में ले जा रही है,” उन्होंने जोड़ा।

अंबेडकर पार्क में आयोजित महिलाएं और पुरुष।

डीएम ने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाएं और शिक्षा, समानता, और न्याय के मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, और वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। “बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताए मार्ग पर चलें,” उन्होंने कहा।

Ghaziabad News : संविधान की प्रस्तावना की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीतों ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भरा। डीएम ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

माला चढ़ाते प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप।

Ghaziabad News : गणमान्य अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में एडीएम सिटी गंभीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार उपाध्याय, एसडीएम चंद्रेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार साझा किए।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
37°C
Clear sky
3.1 m/s
43%
751 mmHg
13:00
37°C
14:00
37°C
15:00
37°C
16:00
36°C
17:00
36°C
18:00
34°C
19:00
33°C
20:00
32°C
21:00
32°C
22:00
31°C
23:00
30°C
00:00
30°C
01:00
29°C
02:00
29°C
03:00
28°C
04:00
28°C
05:00
28°C
06:00
28°C
07:00
29°C
08:00
31°C
09:00
33°C
10:00
34°C
11:00
36°C
12:00
37°C
13:00
38°C
14:00
38°C
15:00
38°C
16:00
38°C
17:00
37°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
32°C
21:00
31°C
22:00
30°C
23:00
30°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून