Lokhitkranti

Rapid Rail : जल्द शुरू होगी न्यू अशोक नगर से काले खां तक की रेल सेवा, रैपिड ट्रेन का ट्रायल हुआ शुरू

Rapid Rail

Rapid Rail : दिल्ली और मेरठ के बीच देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) नमो भारत ट्रेन का संचालन अब जल्द ही सराय काले खां स्टेशन तक शुरू होने जा रहा है। शनिवार रात न्यू अशोक नगर से सराय काले खां के बीच ट्रायल रन की शुरुआत हो चुकी है। माना जा रहा है कि जुलाई तक इस रूट पर व्यावसायिक सेवा शुरू हो जाएगी। NCRTC (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अभी तक ट्रेन सेवा मेरठ से न्यू अशोक नगर और आनंद विहार तक सीमित थी, लेकिन अब सराय काले खां तक ट्रेन पहुंच चुकी है।

बनकर तैयार हुआ है स्टेशन

Rapid Rail : पहली बार यमुना पार कर सराय काले खां पहुंची नमो भारत ट्रेन
ट्रायल के दौरान ट्रेन को धीमी गति से यमुना नदी पार कराते हुए बारपुला फ्लाईओवर और रिंग रोड के ऊपर से होते हुए सराय काले खां स्टेशन तक लाया गया। यमुना पार कराने के लिए 32 पिलर्स पर 1.3 किलोमीटर लंबा पुल बनाया गया है, जिसमें से 626 मीटर हिस्सा सीधे यमुना नदी पर है। यह पुल DND फ्लाईवे के समानांतर तैयार किया गया है। सराय काले खां तक वायाडक्ट बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने बारपुला फ्लाईओवर और रिंग रोड जैसी व्यस्त सड़कों के ऊपर से सफलतापूर्वक ट्रैक तैयार किया है।

अब दिल्ली और मेरठ की दूरी और भी होगी कम

Rapid Rail : सराय काले खां प्रारंभिक स्टेशन
सराय काले खां स्टेशन दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का प्रारंभिक स्टेशन है। स्टेशन के फसाड से लेकर छत तक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए 12 एस्केलेटर और 4 लिफ्ट, 5 एंट्री-एग्जिट गेट्स, सभी प्लेटफॉर्म्स पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (PSD) इंस्टॉल कर दिए गए हैं। यह स्टेशन यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी, और रिंग रोड बस स्टैंड से मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Rio das Ostras
6 Mai
27°C
7 Mai
25°C
8 Mai
25°C
9 Mai
29°C
10 Mai
31°C
11 Mai
27°C
12 Mai
22°C
>
Rio das Ostras
6 Mai
27°C
7 Mai
25°C
8 Mai
25°C
9 Mai
29°C
10 Mai
31°C
11 Mai
27°C
12 Mai
22°C
Fonte de dados meteorológicos: Wetter vorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून