LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Police News : ‘इंस्टा-क्वीन’ महिला कॉन्स्टेबल नौकरी से बर्खास्त, थार में हेरोइन समेत पकड़ी गई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Police News : ‘इंस्टा-क्वीन’ महिला कॉन्स्टेबल नौकरी से बर्खास्त, थार में हेरोइन समेत पकड़ी गई
उत्तर प्रदेश

Police News : ‘इंस्टा-क्वीन’ महिला कॉन्स्टेबल नौकरी से बर्खास्त, थार में हेरोइन समेत पकड़ी गई

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-04-04 9:57 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
Police News
Police News: 'Insta-Queen' female constable dismissed from job
SHARE

Police News : हरियाणा में हेरोइन तस्करी करने वाली पंजाब पुलिस की एक सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कॉन्स्टेबल सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर थी। बठिंडा पुलिस ने उसे हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।

Police News : गिरफ्तारी की पूरी घटना
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस की टीम ने उसे बठिंडा की बादल रोड पर गिरफ्तार किया, जब वह अपनी नई खरीदी गई थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। पुलिस ने उसकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पहले कर्मचारियों को धमकाने लगी और फिर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को गियर बॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह महिला कॉन्स्टेबल मानसा में तैनात थी, लेकिन वर्तमान में वह बठिंडा पुलिस लाइन से अटैच थी।

Police News : नशे का सेवन और डोप टेस्ट
पुलिस का कहना है कि यह महिला कॉन्स्टेबल खुद भी नशे की आदी थी, इसलिए उसका डोप टेस्ट कराया जाएगा। इसके अलावा, उसकी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। अगर उसकी संपत्तियां अवैध पाई जाती हैं, तो उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी, जैसे अन्य नशा तस्करों के खिलाफ की जाती है।

https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/04/0YYe4hQmCgXYoymA.mp4

Police News : आरोपी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई
आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल को एसएसपी मानसा ने तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकारी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उस पर आर्टिकल 311 के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी बठिंडा को उसकी पूरी जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें उसके सभी लिंक की पहचान कर उन पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Police News : पहले से मिल रही थी शिकायतें
डीएसपी सिटी-1, हरबंस सिंह ने बताया कि कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ पुलिसकर्मी नशा तस्करी में शामिल हैं, जिनमें एक महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल है, जो काले रंग की थार गाड़ी से चलती थी और शानदार जीवनशैली जीती थी। पुख्ता सूचना मिलने पर वर्धमान पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मंजीत सिंह और एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने बादल रोड पर नाकाबंदी की थी। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, महिला गाड़ी से उतरकर भागने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी गाड़ी की तलाशी ली।

डीएसपी के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब पुलिस में सीनियर कॉन्स्टेबल के तौर पर तैनात थी और वह लंबे समय से नशे की तस्करी में शामिल थी। लेकिन अपनी वर्दी की आड़ में वह हमेशा बच जाती थी। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कैनाल में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

 

You Might Also Like

बहराइच न्यूज़: नेपालगंज-वाराणसी नई ट्रेन सेवा

बिजनौर पुलिस टीम की बिना इजाजत गुरुग्राम रेड, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रयागराज: लेटे हनुमान गंगा स्नान — गर्भगृह में गंगा जल पहुंचते ही गूंजे जयकारे

कासगंज एसपी कोतवाली निरीक्षण: देर रात पहुंचे अफसर, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा तक हर बिंदु पर दिए सख्त निर्देश

दातागंज हवालात मौत सीसीटीवी वीडियो सामने आया, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?