Lokhitkranti

Ghaziabad News : फ्लाईओवर से झुग्गी पर गिरी स्विफ्ट कार, महिला और दो बच्चे घायल

Ghaziabad News

Ghaziabad News : गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक स्विफ्ट कार आरडीसी फ्लाईओवर से गिरकर झुग्गी पर गिर गई। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब स्विफ्ट कार (नंबर UP16 CK1759) कवि नगर से सिहानी गेट की ओर जा रही थी। कार की रैलिंग टूटकर लगभग 50 फीट नीचे रेलवे लाइन के पास बनी एक झुग्गी में जा गिरी।

इस हादसे में झुग्गी में रह रही 32 वर्षीय महिला मधु और उसके दो बच्चे, शिवम (8 वर्ष) और बल्लू (3 वर्ष), घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Ghaziabad News : पुलिस ने मामले में क्या बताया ?
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी कवि नगर, स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के जरिए घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे के बाद कार का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस अब कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान और तलाश कर रही है।

यह घटना सुरक्षा मानकों और सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता की ओर इशारा करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

>
Marica
7 Jun
24°C
8 Jun
27°C
9 Jun
22°C
10 Jun
20°C
11 Jun
20°C
12 Jun
19°C
13 Jun
20°C
>
Marica
7 Jun
24°C
8 Jun
27°C
9 Jun
22°C
10 Jun
20°C
11 Jun
20°C
12 Jun
19°C
13 Jun
20°C
Fonte de dados meteorológicos: Wettervorhersage 30 tage

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून