Meerut News : मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लालकुर्ती इलाके में शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान से परेशान व्यापारी के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान तुषार उर्फ जय मोतियानी के रूप में हुई है। जो अपने पिता के साथ छोटे बाजार में कोयले वाली मस्जिद के सामने सिंधी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाया करता था।
Meerut News : शव पंखे से लटका मिला
दरअसल, शुक्रवार रात को तुषार अपने कमरे में गया। लेकिन काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दस्तक दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा देखा तो पांव तले जमीन खिसक गई क्योंकि अंदर तुषार का शव पंखे से लटका हुआ था।

परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-shopkeeper-beaten-up-for-asking-for-borrowed-money-attacked-with-pistol/



