ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : मेरठ जिले में होली और अन्य त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कमिश्नर हृषिकेश भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित भारी पुलिस बल ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च की शुरुआत हापुड़ अड्डा से हुई, जो लिसाड़ी गेट, कोतवाली ब्रह्मपुरी, भूमिया का पुल, बागपत अड्डा, घंटाघर होते हुए रेलवे चौराहे तक चली। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे त्योहारों को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि शहर में किसी भी प्रकार की अशांति की स्थिति उत्पन्न न हो।
Meerut News : शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील
इस अवसर पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का दावा किया है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। क्षेत्रवासियों ने भी आश्वासन दिया कि वे रमजान का पवित्र माह और होली का त्योहार प्यार और भाईचारे के साथ मनाएंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/hapur-news-police-march-before-holi-in-babugarh-police-station-area/



