Manoj Muntashir on Aurangzeb : भारतीय राष्ट्रवादी गीतकार मनोज मुंतशिर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। वैसे तो मुंतशिर अक्सर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने विचार जनता संग साझा करते है। जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। ताजा मामला ‘छावा’ पर चल रहे विवाद को लेकर है। मनोज ने अपने ट्विटर पर छावा में औरंगजेब को लेकर चल रहे विवाद पर बोलते हुए कुछ लाइनों के जरिए सीधी बात कही है और साथ ही भारत सरकार से एक विनती भी की।
दरअसल, मुंतशिर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि ‘आज देश में एक आवाज उठ रही है कि महाराष्ट्र में बनी औरंगजेब की कब्र हटनी चाहिए। मैं कहता हूं कि नहीं हटनी चाहिए। क्यों नहीं हटनी चाहिए! जब हम हिंदू राम जन्मभूमि पर श्रीराम का मंदिर बना रहे थे तो कुछ लोग हमें ज्ञान दे रहे थे कि भगवान को कण-कण में हैं फिर मंदिर बनाने की जरूरत क्या!’
‘मैं भी भारत सरकार से विनती करता हूं औरंगजेब की कब्र हटाने की जरूरत क्या है, उसके ऊपर शौचालय बनवा दो। आखिर उस हत्यारे के लिए यूरिया और नमक तो हम सनातनी दान कर ही सकते हैं, और जो लोग कहने वाले हैं कि किसी के बाप का हिंदुस्तान नहीं है। बड़ी विनम्रता से उनको बता दूं कि हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।’



