Meerut News : मेरठ जिले में एंटीकरप्शन टीम ने आयुष विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कर्मचारियों में एक लिपिक शिवकुमार पुंडीर और चपरासी सुरेश कुमार शामिल हैं। दोनों आरोपी सरकारी कामकाज के दौरान रिश्वत की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर एंटीकरप्शन टीम ने सख्ती से कार्रवाई की।
Meerut News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, फलावदा निवासी शाहबाज ने शनिवार को एंटीकरप्शन की मेरठ यूनिट को जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग के कर्मचारियों ने उनसे 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। शाहबाज ने रुपए कम होने का हवाला देते हुए 5 हजार रुपए देना तय किया। जिसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछा योजना बनाई। योजना के तहत टीम ने शाहबाज को रुपए दिए और फील्डिंग टीम तैनात कर दी। इस बीच जैसे ही दोनों कर्मचारियों ने रिश्वत ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

जिसके बाद दोनों आरोपियों को सिविल लाइन थाने ले जाया गया। जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद आयुष विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/co-anuj-chaudhary-up-police-maulana-wrote-a-letter-to-dgp-demanding-the-removal-of-co/



