Bulandshahr News : बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र स्थित अलीगढ़ चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक बड़ी घटना होते-होते बची। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने अचानक वाहन को पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा दिया। कार के करीब आते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान बचाने के लिए तुरंत भागकर सुरक्षित स्थान पर शरण ली।
घटना के समय चेकिंग के दौरान तीन दरोगा और दो सिपाही मौजूद थे। कार की तेज गति को देखकर वे बुरी तरह घबराए हुए थे, लेकिन भागकर वे अपनी जान बचाने में सफल रहे। इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन अगर समय रहते वे भाग नहीं पाते तो यह हादसा एक बड़ी घटना में बदल सकता था।
Bulandshahr News : कार सवार गिरफ्तार
वहीं घटना के बाद पुलिस टीम ने हुड़दंग मचाने वाले कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है रि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/sambhal-news-co-anuj-chaudharys-message-to-muslims/



