Viral Video : देश की राजधानी दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शराब के नशे में धुत एक महिला सड़क पर जमकर हंगामा करती नजर आ रही है। हैरानी की बात ये है कि देखते ही देखते शराब के नशे में धुत महिला आईटीबीपी के जवानों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगती है। घटना उस समय की है जब महिला शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर अपनी कार चला रही थी। नशेड़ी महिला ने न केवल यातायात को बाधित किया, बल्कि ITBP के जवानों को भी परेशान किया।
Viral Video : बहस करती दिखी महिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला जानबूझकर अपनी कार को ITBP जवानों की गाड़ी के सामने बार-बार लगा रही थी, जिससे जवानों की गाड़ी चलाने में बाधा उत्पन्न हुई। जवानों ने उस महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और लड़खड़ाती जुबान में उनसे बहस करने लगी। इस बीच मौके पर मौजूद किसी एक जवान ने उस महिला का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे है और कानून के तहत महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। अभी तक वीडियो में दिख रही महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन यह घटना दिल्ली में बढ़ती सार्वजनिक असामाजिक गतिविधियों और सड़क सुरक्षा की गंभीरता को उजागर करती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर मामले पर चर्चा तेज हो गई है। ITBP जवानों की तत्परता और संयम की सराहना भी की जा रही है, जिन्होंने इस तनावपूर्ण स्थिति को बिना किसी बड़े विवाद के सुलझाया।



