Ghaziabad News : डॉक्टर की मौत से कार्यालय में हड़कंप
गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल अस्पताल का नया पंजीकरण कराने गए डॉ. अमरेश चंद्रा (68 वर्ष) की सीएमओ कार्यालय में हृदयाघात से मौत हो गई। वह मिथिलेश नर्सिंग होम के संचालक थे और बुधवार दोपहर 3:30 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे।
Ghaziabad News : क्या हैं पूरी खबर
खबरों की मानें तो डॉ. अमरेश जब कार्यालय के प्रथम तल पर डॉ. अनुराग संजोग के कमरे के सामने पहुंचे, तो अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता उन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने सभी को सकते में डाल दिया हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि डॉ. अमरेश चंद्रा का पहले सुदर्शन अस्पताल के नाम से जीटी रोड पर पंजीकृत अस्पताल था, जो पार्टनरशिप में संचालित था। अब उन्होंने फर्म परिवर्तन कर आयुषवर्धक मिथिलेश हॉस्पिटल, भाटिया मोड़ के नाम से नया पंजीकरण कराने के लिए 1 मार्च को ऑनलाइन आवेदन किया था।
बुधवार को वह इसी प्रक्रिया की जानकारी लेने सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। भूतल से प्रथम तल पर जाने के दौरान उन्हें बेहोशी महसूस हुई और वह गिर पड़े। सीएमओ कार्यालय में अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। लेकिन मृत्यु की सही वजह फारेंसिक जांच के बाद ज्ञात होगी ।



