Union Bank of India : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक बैंक में कैशियर द्वारा मां और बेटे से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कैशियर महिला और उसके बेटे से गुस्से में बात कर रहा है। जबकि वे दोनों शांतिपूर्वक अपना काम कराने की कोशिश कर रहे है।
Union Bank of India : अब पढ़े मामला
दरअसल, रामपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब एक महिला ने अपने खाते से 5 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया। सुरक्षा कारणों से उनका बेटा उनके साथ बैंक गया। कैशियर ने बेटे के मौजूद रहने पर आपत्ति जताई और निकासी की प्रक्रिया से इनकार कर दिया। मामला तब बिगड़ गया जब बेटे ने कैशियर के इनकार का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जवाब में कैशियर ने फोन छीनने कि कोशिश की और बेटे को धमकाया। यह झड़प वीडियो में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ इस घटना से आक्रोश फैल गया और कई लोगों ने कैशियर के व्यवहार की आलोचना की। फिलहाल, अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और बैंक ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।



