Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से समाजवादी पार्टी के पार्षद कीर्ति घोपला को कुछ लोग नाले में गिरा गिराकर पीट रहे है। वीडियो में कीर्ति घोपला नाले में गिरे हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें नाले से निकालते दिख रहे हैं। साथ में एक महिला और एक आदमी भी है। इतना ही नहीं नाले से बाहर निकलते ही आदमी पार्षद के साथ फिर हाथापाई करने लगते है। दोनों में हाथापाई होती है। उक्त आदमी पार्षद को गोबर के ढेर में गिराकर पीटता हुआ दिख रहा है।
Meerut News : झूठा मुकदमा लगाकर भेजा जेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले ही पार्षद कीर्ति घोपला जमानत पर बाहर आया है। जमानत पर बाहर आते ही उसने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे राज्यमंत्री ने साजिशन जेल भिजवाया था। जिस महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है, वह भाजपा कार्यकर्ता है। पुलिस से कोई विवाद नहीं हुआ, झूठा मुकदमा लगाकर मुझे जेल भेजा गया।

Meerut News : किस बात को लेकर चल रहा विवाद ?
वहीं राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का कहना है कि पार्षद और महिला का आपसी झगड़ा है। मेरा नाम लेकर प्रसिद्ध पाने के लिए पब्लिक स्टंट किया जा रहा है। कीर्ति घोपला ने बताया कि राज्यमंत्री ने एक साल पहले भी निगम के सदन के बाहर मुझे मारपीट की थी। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। तभी से राज्यमंत्री से विवाद चल रहा है।
वहीं दूसरी तरफ मामले में सीओ ब्रहमपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामला एक महीने पुराना है, उसी वक्त का यह वीडियो है जो अब वायरल हुआ है। जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



