Noida News : ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोनू उर्फ निजाम को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। जो पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस अलग-अलग जगहों पर लगातार दबिश दे रही थी। इस बीच पुलिस ने आरोपी निजाम को जीटी रोड कोट नहर से बसंतपुर बांगर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया।

Noida News : पुलिस ने पुलिस पर की फायरिंग
दरसअल आरोपी जब अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, इस दौरान पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी। जो मौके पर घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल भी मिली है।

Noida News : लोहे की चादरों से भरे ट्रक को लूटा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बदमाश ने 2022 में अपने 8 साथियों के साथ मिलकर दादरी क्षेत्र में केएमपी पर लोहे की चादरों से भरे ट्रक को लूटा था। इस मामले में पहले ही अन्य आरोपियों को ट्रक और माल समेत गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मुख्य आरोपी अब जाकर पुलिस की पकड़ में आया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी दादरी में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-a-woman-returning-home-from-the-market-was-kidnapped-and-gang-raped/



