ब्यूरो : मनोज मिश्रा
Meerut News : उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से पीछे कुछ दिनों से खबर सामने आ रही है कि लोग घरों में बिजली चोरी करके चला रहे है। हालांकि शिकायते मिलने के बाद नींद से जागे बिजली विभाग के आधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई भी करते है लेकिन लोग फिर भी बिजली की चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला जिले के मेरठ से है, जहां श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर पॉडवनगर के संस्थापक सेवादार पंडित महेश चंद्र शर्मा ने बिजली चोरी तथा बिजली विधा के दुरुपयोग को रोकने की मांग को लेकर प्रशासन से शिकायत की है।

Meerut News : ट्वीट कर की शिकायत
दरअसल, श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर पॉडवनगर मेरठ के संस्थापक सेवादार पंडित महेश चंद्र शर्मा ने पश्चिमॉचल विधुत वितरण निगम लि. मेरठ की एम.डी. साहिबा को एक्स पर पोस्ट करके मेरठ महानगर में विभिन्न तरीक़ों से की जा रही बिजली चोरी तथा बिजली के घरेलू विधा से वाणिज्यिक विधा में दुरुपयोग से तथा नगर निगम, पी.डव्ल्यूडी, सिंचाई विभाग आदि के सरकारी आवासों में विभिन्न तरीक़ों से की जा रही बिजली चोरी से विभाग को होने वाली विद्युत राजस्व की भारी हानि को रोकने की मांग करते हुए एक्स पर यह भी पोस्ट किया है कि ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाये तथा बिजली चोरी की प्रमाणिक सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रख कर सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की जाये तथा चोरी की सूचना देने वाले का नाम बिजली चोरों को बताकर बिजली चोरी की सूचना देने वाले के लिये ख़तरा पैदा करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-case-of-threatening-youth-in-the-park-police/



