LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Valentine Day 2025 : गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का ऐलान कहा- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना…’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Valentine Day 2025 : गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का ऐलान कहा- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना…’
गाजियाबाद

Valentine Day 2025 : गाजियाबाद में हिंदू संगठनों का ऐलान कहा- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना…’

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-02-14 9:51 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 2 वर्ष ago
Share
Valentine Day 2025
Valentine Day 2025: Announcement of Hindu organizations in Ghaziabad
SHARE

Valentine Day 2025 : वेलेंटाइन डे, प्यार के इजहार और रोमांस का सबसे खास दिन माना जाता है। ये खास दिन सिर्फ गिफ्ट्स और डेट्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने जज्बातों को खूबसूरत अल्फाजों में बयां करने का बेहतरीन दिन होता है। लेकिन इस दिन कपल्स को खतरा भी होता है। खतरा राष्ट्रीय बजरंग दल, क्रांति सेना और हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता का। दरअसल, आज वैलेंटाइन डे है। जिसको देखते हुए यूपी में राष्ट्रीय बजरंग दल, क्रांति सेना और हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता सख्त हो गए हैं। मुरादाबाद में हिंदू संगठन ने धमकी देते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर पार्क, मॉल और होटल में तैनात रहेंगे।

Valentine Day 2025 : प्रेमिका से राखी बंधवाएंगे
हिंदू संगठन का कहा है कि अगर कोई प्रेमी जोड़ा 14 फरवरी को पकड़ा गया, तो उसे प्रेमिका से राखी बंधवाएंगे। उठक-बैठक कराएंगे। वहीं, गाजियाबाद में हिंदू जागृति मंच का पार्क में लाठी-डंडे लेकर घूमने का वीडियो भी सामने आया है। मुरादाबाद के राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यह देश भारतीय हिंदू संस्कृति के हिसाब से ही चलेगा। किसी भी प्रकार से लव जिहाद या पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा नहीं देने दिया जाएगा। कोई प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन डे मनाते पकड़ा गया तो ऐसी सजा मिलेगी कि जीवन भर याद रखेगा।

मुरादाबाद में लाठी-डंडे लेकर पहरा देते बजरंगदल कार्यकर्ता।

Valentine Day 2025 : सबक सिखाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद
प्रेमी जोड़ा सिनेमाघर, मॉल, कॉफी शॉप, कैफे, होटल, रेस्टोरेंट और पार्क में घूमते मिला तो लड़की से साथ वाले लड़के को राखी बंधवाएंगे। अगर मनाना ही है तो पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों की याद का दिवस मनाया जाए। इस दिन को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में भी मनाया जा सकता है। प्रेमी जोड़े शहर में वैलेंटाइन डे मनाने निकलेंगे, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाने के लिए सड़क पर मौजूद होंगे।

Valentine Day 2025 : हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता का पहरा
वहीं गाजियाबाद में भी आज हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ पार्कों में गश्त कर रहे हैं। संगठन के सदस्य विपिन और अजय ने स्वर्ण जयंती पार्क में युवाओं से पूछताछ की। उनकी पहचान की जांच की। संगठन का कहना है कि युवाओं को घर में रहकर शहीदों की याद में दीया जलाना चाहिए। हम लोग मॉल और पार्कों की निगरानी करेंगे। वहां आने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर लड़का-लड़की के घर वालों से भी संपर्क किया जाएगा।

 

You Might Also Like

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: रक्षाबंधन चेकिंग के दौरान भागते बदमाशों पर फायरिंग, एक घायल

गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ऑपरेशन डिकॉय के तहत महिला सुरक्षा अभियान तेज

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?