Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप मेंएक मोमोज विक्रेता को गिरफ्तार किया है। डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी का कहना है कि थाना लोनी पुलिस ने 29 वर्षीय आफताब मंसूरी को हिरासत में लिया है। जिसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।
Ghaziabad News : पढ़े पूरा मामला
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी आफताब, जो मूल रूप से एटा का निवासी है, वर्तमान में लोनी के अशोक विहार में छप्पर वाली मस्जिद के पास जैन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को 10 फरवरी को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आपत्तिजनक वीडियो मिला, जिसमें उसने महाराष्ट्र के एक नेता के बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ जोड़कर पोस्ट किया था।
पुलिस का कहना है कि आफताब ने न केवल अभद्र टिप्पणी की, बल्कि इस कृत्य से सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी में है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ram-mandir-chief-priest-satyendra-das-dies-at-the-age-of-80/



