Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपरवाइजर को कार से कुचलने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला होटल में खाना खाने के दौरान हुई अभद्रता का बदला लेने से जुड़ा है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि घटना 1 जनवरी को हुई, जब गांव खंजरपुर निवासी नितिन कुमार का एक्सप्रेस-वे स्थित एक होटल पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। उसी दिन गांव कलछीना के पास कार सवार युवकों ने नितिन की बाइक को टक्कर मार दी।
Ghaziabad News : हथियार से हमला कर किया था घायल
नितिन ने अपनी जान बचाने के लिए ईख के खेत में छिपने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे वहां भी ढूंढ निकाला और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गरिमा गार्डन, थाना टीला मोड़ गाजियाबाद निवासी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी के साथ होटल में खाना खाने गया था, जहां होटल स्टाफ नितिन, शिवम और दो अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की थी।
इसका बदला लेने के लिए उसने अपने साथी रहमान, आबिद (नई सीमापुरी निवासी) और इस्तकार (लोनी निवासी) के साथ मिलकर यह वारदात की। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-to-fulfill-girlfriends-hobbies-he-became-a-robber/



