Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोदीनगर के भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव कलछीना में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में काम करने वाले शाहरुन की पत्नी हिना ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या की है। महिला के पीछे चार बच्चे हैं।
Ghaziabad News : फंदे से पंखे पर लटका हुआ था शव
ये मामला बीते दिन शुक्रवार दोपहर का है। हिना दोपहर लगभग 2 बजे अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो हिना का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटका हुआ था।

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



