Ghaziabad News : अगर आप गाजियाबाद जिले में रहते है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, जिले में प्रदेश के समस्त हड्डी रोग विशेषज्ञ का एक आधिकारिक वार्षिक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। यह विशाल आयोजन गाजियाबाद हड्डी रोग विशेषज्ञों क्लब एवं उत्तर प्रदेश हड्डी रोग विशेषज्ञ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश के समस्त एवं देश की वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञों का यह सम्मेलन 7, 8 और 9 फरवरी को गौर सरोवर प्रीमियम होटल, नोएड. एक्सटेंशन, गौतमबुद्ध नगर में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश व देश के लगभग 750 अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञों एवं सक्षम सक्रिय युवा हड्डी रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। फ्रैक्चर हड्डी एवं जोड रोग विषयों के आधुनिकतम शोध एवं अनुसं पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रोफेसर डॉ. एस.एम. तुली मुख्य अतिथि के रूप में सभागार को संबोधित करेंगे।
प्रोफेसर एस.एस. यादव पूर्व निदेशक मौलाना आजाद मेडिकल कॉले नई दिल्ली जोडों के फ्रैक्चर के नए उपचारों के विषय में अपने विचार रखेंगे। प्रदेश की हड्डी रोग विशेषज्ञ संघ के अध्यक्ष सचिव एवं अन्य पदाधिकारी, की गौरवमयी उपस्थित के साथ सम्मेलन का संचालन किया जाएगा।
आयोजन के अध्यक्ष डॉ. के.के. मित्तल, अचिव डॉ. रिजवान, कोषाध्यक्ष डॉ. अपूर्व अग्रवाल, डॉ. शरद गुप्ता (सचिव जी.ओ.सी.) ने बताया विशाल सम्मेलन को आयोजित करने में हमें गाजियाबाद के सभी हड्डी रोग विशेषज्ञों का विशेष स्नेह एवं योगदान मिला है।
डॉक्टर राजीव आनंद, डॉ. अजय पवार, आलोक शर्मा, डॉ. गौतम आदि. डॉ. के के मित्तल अध्यक्ष जी ने डॉ. नरेश, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. वी.के. बत्रा, डॉ. हिमांशु गुप्ता के विशेष सहयोग के लिए र्भ। आभार व्यक्त किया। सभी नवीन उपकरणों की प्रदर्शनी व औषधि के पंडाल मे 500 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।



