Shreyas Talpade News : बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कई सारी फिल्में और सीरियल करने वाले एक्टर आलोक नाथ और अभिनेता श्रेयस तलपड़े सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। दरअसल, इन अभिनेता के साथ एक क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के पांच सदस्यों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि 7 आरोपियों ने कथित तौर पर 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इन सात लोगों में दो बॉलीवुड के अभिनेताओं का नाम भी शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ में ही नहीं बल्कि हरियाणा के सोनीपत में भी कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्टर पर मामला दर्ज हुआ है। श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ के अलावा 11 और लोगों पर मल्टी लेवल मार्केटिंग घोटाले का आरोप है। ये मामला एक सहकारी समिति से जुड़ा है, जो लाखों लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने के बाद अचानक गायब हो गई।
Shreyas Talpade News : ये है पूरा मामला
दरअसल, ‘ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ नाम की संस्था ने साल 2016 में 16 सितंबर को हरियाणा और लखनऊ समेत कई राज्यों में अपना कारोबार शुरू किया था। ऐसे में इस सोसाइटी ने निवेशकों को एफडी और आरडी योजनाओं में निवेश करने की बात रखी और उन्हें कई तरह की ब्याज दरों पर ऑफर बताकर अपने बातों में ले लिया। लोगों का इंटरेस्ट इस कंपनी की ओर बढ़ता गया और कंपनी ने बड़ी रकम जुटाई। साथ ही लोगों को विश्वास दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा, लेकिन जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो इस सोसाइटी के लोग फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों एक्टर पर ये आरोप लगाया गया है कि ये आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहकारी समिति के ब्रांड एंबेसडर थे और पीड़ितों को ऐसे बड़े लोगों का चेहरा दिखाकर निवेश करने का लालच दिया गया।



