Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार का भंडाफोड़ कर आलोक यादव और अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल का कहना है कि ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उनका कहना है कि मेवाड़ कॉलेज के सामने सेक्टर 2c में स्थित प्लॉट नंबर 257 पर चल रहे इस हुक्का बार के संचालक दो सगे भाई थे।
Ghaziabad News : दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से तीन हुक्के, तीन प्लेट, तीन पाइप, तीन चिलम, चिमटा और कॉइल बरामद हुई हैं। दोनों आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के हुक्का बार का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 21/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। यह मामला विशेष रूप से गंभीर इसलिए है क्योंकि हुक्का बार कॉलेज के नजदीक चलाया जा रहा था, जो युवाओं को नशे की लत में धकेलने का एक प्रयास था।



