LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Chirag Paswan : महिला कारोबारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Chirag Paswan : महिला कारोबारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम
उत्तर प्रदेश

Chirag Paswan : महिला कारोबारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-01-31 3:26 अपराह्न
By Lokhit Kranti 2 वर्ष ago
Share
Chirag Paswan
Chirag Paswan: Female businessman consumed poison, wrote the name of Union Minister Chirag Paswan in the suicide note
SHARE

Chirag Paswan : बिहार की राजनीति में अक्सर चर्चा का विषय बने रहने वाले केंद्रीय मंत्री और LJP(R) के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद चिराग पासवान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। दरअसल, जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने सुसाइड करने की कोशिश की। पायल मोदी ने ये कदम तब उठाया जब उनकी कंपनी पर दो दिन पहले ईडी ने रेड मारी थी। जिससे परेशान होकर पायल मोदी ने जहर पीकर जान देने की कोशिश की। लेकिन सुसाइड करने से पहले पायल ने चार पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उनके करीबियों के नाम सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई। वहीं पायल मोदी के पति किशन मोदी ने आरोप लगाया है कि इनलोगों ने कुछ बड़ा होने की धमकी दी थी।

Chirag Paswan : ईडी ने क्या कहा ?
वहीं, कार्रवाई के बाद ईडी का कहना है कि मेसर्स जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मामले में मध्य प्रदेश के भोपाल, सीहोर और मुरैना जिलों में स्थित विभिन्न परिसरों में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत 29 जनवरी को छापेमारी की गई। जांच के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। इस दौरान 25 लाख रुपए की नकदी, बीएमडबल्यू और फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारें मिली हैं। साथ ही किशन मोदी (पायल मोदी के पति) की विभिन्न कंपनियों और परिवार के सदस्यों के नाम पर 66 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज। जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Chirag Paswan : चार पन्ने के नोट में क्या लिखा ?
वहीं पायल मोदी ने जहर खाने से पहले चार पन्ने के नोट में लिखा कि मैं पायल मोदी, किशन मोदी की पत्नी हूं। कभी सोचा नहीं था कि जिंदगी में ये सब करने को मजबूर हो जाऊंगी। कुछ लोग हैं, जिनके हाथ में आज राजनीतिक पावर है, उनकी वजह से खुशहाल परिवार बिखरने जा रहा है। मैं जो कदम उठाने जा रही हूं, उसके लिए जिम्मेदार चंद्रप्रकाश पांडे और वेद प्रकाश पांडे (युवा लोजपा के प्रवक्ता हैं), सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवड़ा, हितेश पंजाबी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अन्य लोग हैं।

नोट में पायल मोदी ने दावा करते हुए लिखा है कि चंद्र प्रकाश पांडे चिराग पासवान के जीजा हैं। वेद प्रकाश पांडे उनके छोटे भाई हैं। ये सभी लोग चिराग पासवान के पावर का इस्तेमाल कर मेरे परिवार को तंग कर रहे हैं। इनलोगों ने मेरी कंपनी में चोरी की है, इनके खिलाफ हमने FIR भी करवाई है। इसमें हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई है। हमारी फैक्ट्री और घर पर सीजीएसटी, ईओडब्ल्यू, ईडी और एफएसएसआई के छापे पड़वाए जा रहे हैं।

Chirag Paswan : जान से मारने की मिली धमकी
आगे पायल मोदी लिखती है कि मेरे तीन छोटे बच्चे हैं। इसके बावजूद मैं यह कदम उठा रही हूं। इन सभी रेड में मुझे और मेरे पति को परेशान किया जा रहा है। वह हार्ट के मरीज हैं, मुझे डर है कि उन्हें कुछ हो न जाए। उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। हमने कई जगहों पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भोपाल निवासी भगवान सिंह मेवड़ा, जो कि खुद को समाजसेवी बताता है, वह चंद्र प्रकाश पांडे और वेद प्रकाश पांडे का भोपाल में कठपुतली है। वह हमारे खिलाफ सभी बैंकों को मेल करता है और कंपनी को बदनाम करता है।

वहीं दूसरी तरफ इन आरोपों पर चिराग पासवान की पार्टी के प्रवक्ता प्रो विनीत सिंह सफाई देते हुए कहा कि सुसाइड एक अनुचित व्यवहार है। अगर आपकी शिकायत मंत्री जी और पार्टी पदाधिकारियों के विरोध में है तो पुलिस में शिकायत कीजिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमारी पार्टी आपके साथ खड़ी है और हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको न्याय मिले।

You Might Also Like

आजम खान को गृहमंत्री बनाने के ऐलान पर भड़के राजभर, अखिलेश पर बोला तीखा हमला

नोएडा में 1.48 करोड़ की डकैती का खुलासा: बिना नंबर की Aura कार से खुला राज, 6 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: छपार में पुलिस मुठभेड़, गोकशी करने वाला बदमाश साबिर उर्फ सोनू हड्डी घायल गिरफ्तार

CM योगी सख्त: रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सस्पेंड करो

किला रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने MDA कार्यालय पहुंचकर जताई नाराजगी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Today eNewspaper 19 August 2026 Breaking News & Headlines
E-paper

Today eNewspaper | 19 August 2026 Breaking News & Headlines

Meena Chauhan By Meena Chauhan 5 घंटे ago
लखीसराय अशोकधाम भगदड़: 7 मौतों के बावजूद 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गाजियाबाद पुलिस के जवानों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला पदकों से सम्मान
विजयनगर पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कांड के फरार बदमाश अमन को लगी गोली, साथी अरुण गिरफ्तार
कांवड़ यात्रा 2026 सफल संपन्न होने पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?