Uttar Pradesh News : भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार ने मुरादाबाद में डीएसपी नियुक्त कर दिया है। आपको बता दें दीप्ति शर्मा मोहम्मद सिराज के बाद डीएसपी बनने वाली भारतीय क्रिकेटर महिला बन गई है।
Uttar Pradesh News : यूपी सरकार ने डीएसपी बनाने का लिया था फैसला
दरअसल, क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने पिछले साल जनवरी में यूपी सरकार ने डीएसपी बनाने का फैसला लिया था। इसके साथ ही उन्हें यूपी सरकार ने ₹3 करोड़ का नकद पुरस्कार और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद के लिए नियुक्ति पत्र से सम्मानित किया। हाल ही में मुरादाबाद में एक विशेष समारोह में दीप्ति को आधिकारिक तौर पर डीएसपी की वर्दी प्रदान की गई है।
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश सरकार की हूं आभारी
वही अब डीएसपी बनने के बाद दीप्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “मैं इस सम्मान को पाकर आभार से भरिभूत हूं! मैं अपने परिवार के अथक सहयोग और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करती हूं। ये हमेशा मेरे लिए आगे बढ़ने की शक्ति बने रहे। मैं उत्तर प्रदेश सरकार की आभारी हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। मुझे उत्तर प्रदेश पुलिस में यह जो डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है, मैं वादा करती हूं कि अपनी सेवाओं के प्रति मैं पूरी तरह समर्पित रहूंगी और निष्ठा के साथ उनका निर्वहन करूंगी. एक बार फिर आपके सहयोग का धन्यवाद।”
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mahakumbh-2025-si-posted-on-fair-duty-dies-during-stampede-wave-of-mourning-in-the-department/



