Rapid Rail: एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। बता दें की अब यात्री एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें की यह सुविधा कंपनी के नए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम का हिस्सा है।इस योजना के तहत यात्री टिकट खरीद पर प्रति रुपये एक लॉयल्टी पॉइंट अर्जित करेंगे। प्रत्येक पॉइंट का मूल्य 10 पैसे होगा, जो सीधे यात्री के एनसीएमसी खाते में जमा होगा। उदाहरण के लिए, 100 रुपये के टिकट पर यात्री को 100 पॉइंट्स मिलेंगे, जिनकी कीमत 10 रुपये होगी।

टिकट काउंटर पर कर सकते है लॉयल्टी पॉइंट्स को रीडीम
Rapid Rail: एनसीआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं। यात्री नमो भारत मोबाइल ऐप से डिजिटल क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं या स्टेशन के टिकट काउंटर पर अपने लॉयल्टी पॉइंट्स को रीडीम कर सकते हैं। यह सुविधा सभी एनसीएमसी कार्डधारकों के लिए उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ पहुंचाना है, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान करना है। नियमित यात्रियों को इस योजना से विशेष लाभ होगा, क्योंकि जितनी अधिक यात्राएं करेंगे, उतने ही अधिक पॉइंट्स जमा कर सकेंगे।

रेफेर करने पर भी मेलंगे लॉयल्टी पॉइंट
Rapid Rail: जानकारी के लिए बता दें की, यात्रियों के अधिक कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उन्हे नमो भारत मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ऐप के हर नए उपयोगकर्ता को एप डाउनलोड करने पर ₹50 (500 लॉयल्टी पॉइंट्स के बराबर) मिलते हैं। इसके अलावा , उपयोगकर्ता दूसरों को ऐप रेफ़र करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स भी कमा सकते हैं। रेफ़र करने वाले और रेफ़री दोनों को ₹50 (500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर) मिलेंगे, जो उनके संबंधित खातों में जमा किए जाएंगे।
यहाँ से करें डाउनलोड
Rapid Rail: बता दें की, अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध हैं, जो नियमित, सतत यात्रा और ऐप के साथ निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। नमो भारत ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ये यात्री-केंद्रित पहल नमो भारत यात्रियों के लिए किफ़ायती, सुविधाजनक और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की एनसीआरटीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं साथ ही यह, आधुनिक, ज़िम्मेदार और कुशल परिवहन को बढ़ावा देने वाले अभिनव समाधानों को लागू करने के प्रति एनसीआरटीसी के समर्पण को भी दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/rapid-rail-smart-locker-facility-available-for/



