Mahakumbh 2025 : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मध्य प्रदेश के छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर झांसी से प्रयागराज महाकुंभ जा रही ट्रेन पर स्थानीय लोग हमला कर रहे है। वायरल वीडियो रात करीब 1 बजे का बताया जा है, जब प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों ने ट्रेन के यात्रियों द्वारा दरवाजे नहीं खोलने पर आक्रोशित होकर पथराव और तोड़फोड़ कर दी।
Mahakumbh 2025 : खिड़कियां हुई क्षतिग्रस्त
पथराव की घटना में ट्रेन की कई बोगियों के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई है। जबकि कुछ लोग घायल भी बताए जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से यात्री सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। यात्रियों का कहना है कि उपद्रवियों ने ट्रेन में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को मौके पर तैनात किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
उधर, इस मामले में छतरपुर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे का कहना है कि रात लगभग एक बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन पर गेट नहीं खोलने के कारण कुछ लोगों ने ट्रेन में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की है। सूचना के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे, ट्रेन छतरपुर से प्रयागराज कुंभ जा रही थी, सभी आरोपी मौके से भाग गए थे।
Mahakumbh 2025 : वहीं दूसरी तरफ रेलवे मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह का कहना है कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रेन के गेट खोलने का बोल रहे थे। जब गेट नहीं खुले तो लोगों ने हंगामा किया है। वीडियो में कुछ लोग कांच में तोड़फोड़ करते दिख रहे है।



