Republic Day 2025 : भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। इसी दिन साल 1950 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने थे। इसलिए भारत के इतिहास में 26 जनवरी का दिन बेहद खास माना जाता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी में मेंटेनेंस टीम द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें सोसाइटी के सभी निवासियों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Republic Day 2025 : बच्चों ने किए देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत
मेंटेनेंस की और से राजू सैनी और रोहित चौधरी (मेंटेनेंस हेड) ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया और सभी निवासियों की मौजूदगी में झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के बच्चों ने देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूरी सोसाइटी ने एकजुट होकर भव्य कार्यक्रम को सफल बनाया। राज नगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोग एकत्रित हुए और कार्यक्रम का आनंद उठाया।
Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस का है बड़ा महत्व
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस का महत्व हर देशवासी जानता है क्योंकि ये दिन हम सभी को याद दिलाता है कि हम सब एक हैं। इस दिन विभिन्न जाति, धर्मों और संस्कृतियों को एक होने का अवसर मिलता है। संविधान का महत्व क्या है इसकी भी याद दिलाता है। हर बार की तरह इस बार भी कर्तव्य पथ पर एक बड़ी परेड आयोजित की जाती है और इस दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है, जो देश का सर्वोच्च सम्मान है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/rotary-club-sahibabad-republic-day-celebration-jointly-organized-by-rotary-club-sahibabad/



