Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कलेक्ट्रेट में फरियाद लेकर आए बुजुर्ग ने आत्मदाह का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। बुजुर्ग का कहना था कि दबंगों ने उसके प्लाट पर कब्जा कर लिया है। हर अधिकारी से गुहार लगा चुका हूं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते उसने से कद उठाया है। इस बीच डीसीपी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाया और जिलाधिकारी से मुलाकात कराई।
Uttar Pradesh News : भूमाफिया ने प्लाट पर किया कब्जा
डौकी, नदौता निवासी 70 वर्षीय थान सिंह का कहना है कि वो मजदूर हैं। उन्होंने अपनी पत्नी रामवती के नाम से अजय पचौरी से कलाल खेरिया मोहिनी विहार में प्लाट खरीदा था। 2012 से वो प्लाट की बाउंड्रीवॉल करवा कर गेट लगवा चुके हैं। आरोप है कि दबंग भूमाफिया ने प्लाट का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस, आला अधिकारी, समाधान दिवस सभी जगह की। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद आज यानी शनिवार को परेशान होकर वो जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह करने आया था। थान सिंह के अनुसार, उन्हें उम्मीद थी कि उनकी मौत के बाद शायद उनके प्लाट से कब्जा हटवाकर उनकी पत्नी और बच्चों को मिल जाएगा।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें थान सिंह जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर अपने शिकायती पत्रों की प्रतियां आसमान में उछालते दिख रहे है। इसके बाद झोले से गैलन में भरा केरोसीन निकाल कर अपने ऊपर डाल लेते है। वो माचिस जलाने ही वाले थे कि तभी डीसीपी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़ते हुए मौके पर आकर उन्हें बचा लेते है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर बुजुर्ग थान सिंह काफी देर वहीं बैठकर रोता रहता है।



