Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को मार गिराया है। दरअसल, सोमवार देर रात 2 बजे STF ने मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की है। देर रात कार से जा रहे चार बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। करीब 40 मिनट तक चली मुठभेड़ में लीड कर रहे इंस्पेक्टर सुनील के पेट में तीन गोलियां लगीं है। वहीं STF ने 1 लाख के इनामी अरशद सहित चारों बदमाशों को गोली मार दी।
Uttar Pradesh News : इंस्पेक्टर की हालत को गंभीर
STF घायल बदमाशों और इंस्पेक्टर को करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने चारों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इंस्पेक्टर की हालत को गंभीर देखते हुए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। ये मुठभेड़ हरियाणा बॉर्डर पर स्थित थाना झिंझाना क्षेत्र में हुई है। चारों बदमाश मुस्तफा कग्गा गैंग के थे।

Uttar Pradesh News : 15 सालों बाद पुलिस की बड़ी मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले 15 सालों में यूपी की यह सबसे बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले, 2004 में जौनपुर में बावरिया गिरोह के 8 बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुए थे। STF सूत्रों के मुताबिक, टीम को मुखबिर से अरशद की लोकेशन मिली थी। सूचना मिलने के बाद 12 पुलिसकर्मियों की टीम ने बदमाशों की कार का पीछा किया। टीम ने बदमाशों की कार को ओवरटेक कर घेर लिया। STF को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। 3 बदमाश कार में ही मारे गए, जबकि 1 को कुछ दूरी पर मार गिराया।

उधर, मामले में STF एसपी बृजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पेक्टर सुनील की हालत नाजुक है। डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे हैं। सुनील कुमार मेरठ के मसूरी गांव के रहने वाले हैं। करनाल SP गंगाराम पूनिया ने भी इंस्पेक्टर के साथ जिला पुलिस की टीम गुरुग्राम भेजी है। सुनील आर्म्ड फोर्सेस से हैं। PAC में कंपनी कमांडर थे। 25 साल पहले एसटीएफ में आए थे। इंस्पेक्टर सुनील ददुआ, ठोकिया समेत कई एनकाउंटर में शामिल रहे हैं।
STF एसपी के अनुसार, एनकाउंटर में मारे गए तीन बदमाशों की पहचान हो गई है। इनमें सहारनपुर निवासी अरशद, हरियाणा सोनीपत निवासी मंजीत और करनाल निवासी सतीश शामिल हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-video-of-argument-between-police-station-in-charge-and-head-constable/



