Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां मोदीनगर में एक महिला सहकर्मी को ऑफिस के लिए लिफ्ट देना एक युवक को भारी पड़ गया। दरअसल, महेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी अभिनव चौधरी, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपनी महिला सहकर्मी को लेने उनके घर पहुंचे। इस दौरान महिला के पति सचिन राठी ने अचानक अभिनव पर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
Ghaziabad News : कार के शीशे तोड़े
जानकारी के अनुसार, गुस्साए पति ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गया। यहां तक की आरोपी ने गुस्से में कार के शीशे तक तोड़ डाले। किसी तरह अभिनव ने अपनी जान बचाई और अस्पताल की ओर भागे। परिजनों ने घायल अभिनव को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मोदीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में शिकायत मिलने के बाद एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गोविन्दपुरी कॉलोनी निवासी सचिन राठी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में इस जघन्य हमले को लेकर आक्रोश है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-noor-alam-arrested-in-encounter-innocent-girl-was-raped-and-murdered/




