Noida News : दिल्ली- NCR में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। जहां एक तरफ तापमान में गिरावट आई है तो वहीं दिल्ली में कोहरा और ठंड के डबल अटैक ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं NCR में पड़ रही इस कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की प्रेरणा से नन्हे परिंदे कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण शीतकालीन राहत पहल की शुरुआत की गई। इस पहल में एचसीएल फाउंडेशन और चेतना के सहयोग से ठंड के मौसम में बच्चों की मदद के लिए 3,000 कंबल, 2400 तिरपाल सेट और 900 गर्म जैकेट बाटे जाएंगे।
Noida News : क्या है पहल का उद्देश्य ?
इस कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर 126 नोएडा से एसीपी-1 प्रथम नोएडा प्रवीण कुमार द्वारा की गई। इस पहल का उद्देश्य सर्दी से बचाव और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नन्हे परिंदे कार्यक्रम के अंतर्गत एचसीएल फाउंडेशन और चेतना के साथ मिलकर बच्चों को शीतकालीन राहत देने का यह प्रयास काफी सराहनीय है। कार्यक्रम का उद्घाटन एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार ने किया। जिन्होंने बच्चों की सहायता के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया और बच्चों के लिए गर्म वस्त्र और कंबल वितरित किए ताकि वे सर्दी से सुरक्षित रह सकें।
Noida News : कार्यक्रम की हुई शुरुआत
नन्हे परिंदे कार्यक्रम के तहत 3,000 कंबल, 2400 तिरपाल सेट और 900 गर्म जैकेट बांटी जाएगी। जिसकी शुरुआत एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार ने कर दी है। ये पहल बच्चों के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए भी राहत का स्रोत बनेगी। फिलहाल, लोग इस पहल के लिए नोएडा पुलिस के साथ-साथ एचसीएल फाउंडेशन और चेतना के सहयोग की सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-new-dm-deepak-meena-took-charge-and-said-public-hearing-is-the-first-priority/



