Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में चल रही भाईचारा बनाओ यात्रा क्षेत्र के तमाम गांवों से होती हुई राठ पहुंच गई है। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
Uttar Pradesh News : संविधान को खत्म करना चाहती है सरकार
इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चल रही भाईचारा बनाओ यात्रा क्षेत्र के सरसई, ममना, धौहल, और जरिया गांवों से होते हुए राठ पहुंची। यात्रा को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार के लोग संविधान और बाबा साहब पर जिस तरीके की टिप्पणियां कर रहे हैं। उससे उनके मंसूबे साफ हैं कि वह संविधान को खत्म करना चाहते हैं और दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े और आदिवासी समाज के हक खत्म करना चाहते हैं।
Uttar Pradesh News : बुंदेलखंड से हुई यात्रा की शुरुआत
ये यात्रा समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए निकाली जा रही पार्टी की राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव डॉ संतोष सिंह लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ही है जो लगातार गरीब और पिछड़ों की लड़ाई लड़ती आ रही है। यात्रा की शुरुआत उन्होंने बुंदेलखंड से की है। जिसमें उनके साथ चलने वाले लोगों का जगह जगह स्वागत भी हो रहा है और भारी सैलाब भी उमड़ रहा है।



