Ghaziabad News : 16 जनवरी की रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद आज यानी शनिवार को गाजियाबाद के नवागत DM दीपक मीणा ने चार्ज संभाल लिया है। दरअसल, योगी सरकार ने 16 जनवरी की रात 31 आईएएस अफसरों के तबादले किए थे जिसमें मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया था। वहीं गाजियाबाद जिले के 31 महीने तक डीएम रहे इंद्र विक्रम सिंह का प्रमोशन होने पर उन्हें कृषि विभाग में सचिव बनाया गया है।
Ghaziabad News : जन सुनवाई पहली प्राथमिकता
नवागत DM दीपक मीणा ने कहा कि जन सुनवाई पहली प्राथमिकता होगी। जो भी पीड़ित व्यक्ति, महिला या बुजुर्ग अपनी समस्या लेकर आते हैं उनकी सुनवाई प्राथमिकता हैं। साथ ही DM ने निर्देश देते हुए कहा कि एसडीएम, एडीएम और सभी विभाग के अधिकारी भी इसे अमल में लायेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले प्राजेक्टों को तेजी से बढ़ाया जाएगा। माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मेरठ में पिछले महीने पहली बार मेरठ महोत्सव कराया, जिसमें शासन स्तर पर इस कार्यक्रम को सराहा गया।

Ghaziabad News : कौन है DM दीपक मीणा ?
साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा अभी तक मेरठ जिले के जिलाधिकारी थे। जिन्होंने 2022 से मेरठ जिले की कमान संभाली थी। दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। जिन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) की है। आईआईटी करने के बाद उनका प्लेसमेंट टाटा स्टील में हो गया था। नौकरी के दौरान ही उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। क्योंकि दीपक मीणा का सपना आईएएस बनने का था। नौकरी के दौरान की जी जान से आईएएस की तैयारी कर रहे दीपक मीणा की मेहनत रंग लाई और वब आईएएस बन गए।
Ghaziabad News : कहां-कहां दी सेवा
आपको बता दें साल 2011 से 2012 तक आईएएस अधिकारी दीपक मीणा की ट्रेनिंग मसूरी में हुई। जिन्हें यूपी कैडर मिला। इसके बाद ट्रेनिंग के लिए वह अलीगढ़ भेजे गए। साल 2014 में उनको आजमगढ़ का जाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर पहली नियुक्ति दी गई। फिर सहरानपुर और अलीगढ़ में भी वह जाइंट मजिस्ट्रेट रहे। इस बीच उनको बुलंदशहर का सीडीओ बनाया गया। कई जिलों में वह मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-who-is-the-new-dm-of-ghaziabad-deepak-meena/



