Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस रोजाना सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को दबोच रही है। लेकिन शराबी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से बाज नहीं आ रहे है। हैरानी की बात ये है कि अब रोजाना ऐसे शराबियों की संख्या बढ़ती जा रही जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़े जा रहे है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चार दिनों में पुलिस ने 2033 लोगों को पकड़ है जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
Ghaziabad News : कैसे बढ़ता जा रहा आंकड़ा
दरअसल, गाजियाबाद पुलिस ने 4 जनवरी की शाम सात से नौ बजे तक अभियान चलाया। इस दौरान कुल 456 लोगों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। जबकि 15 जनवरी को 515, 16 जनवरी को 516 और 17 जनवरी को पुलिस ने 546 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसके बाद अब सवाल ये उठता है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की संख्या कम होने का नाम क्यों नहीं ले रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र का कहना है कि पुलिस इस तरह की ड्राइव चलाती रहेगी, लोगों को अपनी हरकतों से बाज आना होगा।
Ghaziabad News : नंदग्राम में पकड़े सबसे ज्यादा लोग
दरअसल, शहर जोन के थानों में नंदग्राम में पुलिस ने करीब सात से 9 बजे के बीच चलाए गए विशेष अभियान के तहत नंदग्राम थानाक्षेत्र से 65 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पकड़ा। नगर कोतवाली क्षेत्र में 38, विजयनगर में 22, सिहानीगेट में 31, कविनगर में 18 और मधुबन- बापूधाम थानाक्षेत्र में 20 लोगों को पुलिस ने खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पकड़कर हवालात पहुंचाया।
वहीं दूसरी तरफ ट्रांस हिंडन जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 34 लोगों को पकड़ा। कौशांबी थानाक्षेत्र में 27, खोड़ा में 11, साहिबाबाद में 23, लिंक रोड में 18, शालीमार गार्डन में पांच और टीला मोड़ थानाक्षेत्र में 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-police-will-not-stop-drinking-alcohol-in-public-places-worst-condition-in-nandgram/



