By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Meerut News : आप्रेशन के बहाने डॉक्टर ने महिला की निकाल ली किडनी, 5 साल बाद पता चला तो डॉक्टर सहित 6 पर FIR
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Meerut News : आप्रेशन के बहाने डॉक्टर ने महिला की निकाल ली किडनी, 5 साल बाद पता चला तो डॉक्टर सहित 6 पर FIR
उत्तर प्रदेश

Meerut News : आप्रेशन के बहाने डॉक्टर ने महिला की निकाल ली किडनी, 5 साल बाद पता चला तो डॉक्टर सहित 6 पर FIR

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-01-15 10:38 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-01-15
Share
Meerut News
Meerut News: Doctor removed kidney of woman on the pretext of operation
SHARE

Meerut News : कहते हैं जब कोई बीमार हो या किसी पीड़ा से ग्रस्त हो तो पहले भगवान का नाम मुंह से निकलता है, फिर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को डॉक्टर में ही भगवान नजर आने लगाता है। यहीं कारण है कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। लेकिन अब सोचिए जरा जब यहीं भगवान रूपी डॉक्टर मरीज के साथ धोखा कर देते तो कैसे मरीज फिर दोबारा डॉक्टर पर भरोसा कर पाएगा ? ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मरीज के साथ जो हुआ है उसे सुनकर हर कोई हैरान है।

Meerut News : पहले पढ़े मामला…
दरअसल, मेरठ के केएमसी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने ऑपरेशन के दौरान बुलंदशहर की रहने वाली महिला की एक किडनी निकाल ली। इस बात का पता तब चला जब पांच साल बाद जांच कराई। फिलहाल, मामले में बुलंदशहर की नरसैना थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केएमसी हॉस्पिटल के 6 डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने शिकायत की, तो आरोपियों ने मारपीट कर उनसे दस्तावेज छीन लिए।

Meerut News : 2017 में कराया था इलाज
गौरतलब है कि 2017 में बुगरासी निवासी कविता बीमार पड़ने पर मेरठ के केएमसी अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। बीमारी की जांच करने के बाद डॉ. सुनील गुप्ता ने ऑपरेशन की सलाह दी। जिसके बाद 20 मई 2017 को ऑपरेशन किया गया और 24 मई को उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने आश्वासन दिया कि उनके गुर्दे ठीक कर दिए गए हैं और वह स्वस्थ हो जाएंगी। लेकिन 5 साल बाद, 28 अक्टूबर 2022 को जब कविता ने दूसरे डॉक्टर से जांच कराई, तो पता चला कि उनकी बाईं किडनी पहले ही ऑपरेशन के दौरान निकाल ली गई है। ये बात सुन पीड़िता के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़िता ने डॉ. सुनील गुप्ता और अन्य डॉक्टरों पर अवैध अंग तस्करी का आरोप लगाया है।

Meerut News : पीड़िता कविता ने क्या कुछ कहा ?
कविता का कहना है कि डॉ. सुनील गुप्ता ने साथी डॉक्टर्स और अस्पताल कर्मचारी से साठगांठ करके लगातार फर्जी डाक्टरी रिपोर्ट देते रहे, जिसकी रिपोर्टों में कविता के दोनों गुर्दे को दर्शाया जाता रहा, जब कि अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि कविता की बाईं किडनी गायब है। उसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। उसे किसी को बेच दिया गया है। एक अन्य प्राइवेट डॉक्टर के यहां अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमें भी बाईं किडनी गायब निकली। हैरानी की बात तो ये है कि किडनी निकालने के बाद भी डॉ.सुनील गुप्ता दवा देता रहा। लेकिन दवा से तबीयत ठीक होने के बजाय उल्टे बिगड़ती रही।

Meerut News : कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
जिसके बाद अब कविता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनकी याचिका पर ACJM-तृतीय बुलंदशहर के आदेश पर नरसैना थाने में डॉक्टर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच के आदेश दिए गए। मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदगीराम का कहना है कि सर्जन डॉ. सुनील गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ .प्रतिभा गुप्ता, डॉ.अजय एन वत्स (एमडी) रेडियोलोजी, निकिता जग्गी (एमडी), डॉ. सतीश कुमार अरोरा, एमबीबीएस (एमडी), हॉस्पिटल के कर्मचारी और डॉ.सीमा वाष्णेय, एमडी वाष्णेय क्लीनिक पैथोलोजी, मेरठ के खिलाफ मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 की धारा 18, आईपीसी की धारा 120 बी,326, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

UP Gold Rates Today: सोने की कीमतें बढ़ीं या घटी? यूपी के बड़े शहरों में रेट्स का चौंकाने वाला हाल

Lucknow News: दहेज न मिला तो तीन तलाक!मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा का गंभीर आरोप

UP Encounter News: 21 क्राइम केस, करोड़ों की सुपारी और आखिरी मुठभेड़… कौन था बनारसी यादव?

UP Ghaziabad News: प्राची बॉस थी… फिर क्यों कूद गईं तीनों? गाजियाबाद केस में रूह कंपाने वाले खुलासे

UP News: निवेशकों को योगी सरकार की गारंटी, अपराध करेगा तो पुलिस देगी सीधा जवाब

TAGGED:Meerut Newsmeeruthindinewsmeerutmetromeerutupdate
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Delhi missing children 2026
दिल्ली एनसीआर

Delhi News: डराने वाले आंकड़े! दिल्ली से रोज़ लापता हो रहे 27 लोग, सबसे ज्यादा किशोरियां

Kannu Kannu 2026-02-04
Rishikesh Aastha Path: कुंभ से पहले ऋषिकेश को मिलेगा नया आस्था पथ, 23 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी
Sadhvi Prem Baisa: राजपूत परिवार से साध्वी बनने तक, और फिर दर्दनाक अंत- कौन थीं प्रेम बाईसा?
E-Newspaper 31//01/2026
MP Government : मध्य प्रदेश के ढाई लाख संविदाकर्मियों को बड़ी राहत, 10 साल से अधिक सेवा वालों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तेज
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?